होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानें क्यों अखबारों ने खाली छोड़ा पहला पेज, क्यों है ये विरोध

जानें क्यों अखबारों ने खाली छोड़ा पहला पेज, क्यों है ये विरोध

जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा दो अखबारों को बिना कारण बताए सरकारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा दो अखबारों को बिना कारण बताए सरकारी विज्ञापन नहीं देने के खिलाफ घाटी के लगभग सभी अखबारों ने विरोध का रास्ता अख्तियार कर लिया है। सरकार के इस फैसले का विरोध करते हुए रविवार को इन अखबारों ने अपना पहला पन्ना खाला छापा।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर सरकार ने ‘ग्रेटर कश्मीर’ (Greater Kashmir) और ‘कश्मीर रीडर’ (Kashmir Reader) को सरकारी विज्ञापन न देने का फरमान सुनाया है। इसके विरोध में ‘कश्मीर एडिटर्स गिल्ड’ (Kashmir Editors Guild) ने रविवार को अखबारों का पहला पन्ना खाली छोड़ने का फैसला किया था। इस पन्ने पर सिर्फ गिल्ड का मैसेज छपा है, ‘सरकार द्वारा बिना स्पष्ट कारण बताए ग्रेटर कश्मीर और कश्मीर रीडर को विज्ञापन देने से मना करने के विरोध में।‘

अंग्रेजी अखबार,‘The Indian EXPRESS’ के अनुसार, इन अखबारों को सरकारी विज्ञापन न मिलने के बारे में पहले मौखिक तौर पर बताया गया था। जम्मू और कश्मीर सूचना निदेशालय ने उन्हें सरकार के फैसले के बारे में बताया कि अब इन अखबारों को विज्ञापन नहीं मिलेंगे। कश्मीर एडिटर्स गिल्ड का आरोप है कि सरकार ने विज्ञापन बंद करने को लेकर कोई भी साफ वजह नहीं बताई है इसलिए उनके विरोध में सभी अखबारों ने अपने पहले पन्ने को खाली छापा। एडिटर्स गिल्ड के मुताबिक ये लोकतंत्र के खिलाफ फैसला है और मीडिया की स्वतंत्रता से खिलवाड़ करने की कोशिश है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने ट्विटर पर सरकार के इस फैसले का विरोध किया है।

इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की चीफ महबूबा मुफ्ती ने भी सरकार के इस फैसले को मीडिया विरोधी बताया है।

टैग्स अखबार विरोध जम्मू-कश्मीर खाली पन्ना ग्रेटर कश्मीर कश्मीर रीडर
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है