होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अखबार में न हो मर्दों का बोलबाला इसलिए लगाया ये 'खास' टूल...
अखबार में न हो मर्दों का बोलबाला इसलिए लगाया ये 'खास' टूल...
अखबार में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा स्थान देने के लिए ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
अखबार में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा स्थान देने के लिए अंग्रेजी अखबार ‘फाइनेंसियल टाइम्स’ (Financial Times) ने नई पहल शुरू की है। दरअसल, अखबार ने ऐसा टूल विकसित किया है, जिसके तहत यदि कोई पत्रकार अपने आर्टिकल में महिलाओं की तुलना में पुरुषों को ज्यादा तवज्जो देता है तो उसे अपने आप सचेत किया जा सकता है।
अंग्रेजी वेबसाइट ‘द गार्जियन’ (The Guardian) में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस मीडिया संस्थान ने पाया कि अखबार में प्रकाशित आर्टिकल्स में महिलाओं को कम स्थान दिया जा रहा है और यह महज 21 प्रतिशत है। ऐसे में यह टूल नाम के अनुसार यह निर्धारित करता है कि आर्टिकल में जिनके बयान शामिल किए जा रहे हैं, वे महिला हैं अथवा पुरुष। यदि आर्टिकल में महिलाओं के ज्यादा बयान अथवा विचार शामिल नहीं किए गए हैं, तो इसके द्वारा सेक्शन एडिटर्स को सचेत किया जाएगा।
दरअसल, इस कवायद के तहत अखबार ज्यादा से ज्यादा महिला पाठकों तक अपनी पहुंच बनाना चाहता है। इसके तहत अखबार ने एक प्रयोग यह भी किया है कि उनके यहां प्रकाशित आर्टिकल्स में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं के फोटो ज्यादा प्रकाशित किए जा रहे हैं।
अखबार की डिप्टी एडिटर रौला खलाफ (Roula Khalaf) का कहना है कि जिन आर्टिकल्स में महिलाओं के बयानों के साथ उनके ज्यादा से ज्यादा फोटो शामिल होते हैं, वे महिलाओं द्वारा ज्यादा पढ़े जाते हैं। उनका यह भी कहना है कि मार्च से अगस्त के बीच अखबार में महिला लेखकों का अनुपात 20 से 30 प्रतिशत बढ़ गया है।टैग्स अखबार फाइनेंसियल टाइम्स