होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस वजह से News18 India लाया दो नए शो, ये है खासियत
इस वजह से News18 India लाया दो नए शो, ये है खासियत
देश के कई राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है, इसके साथ ही,,,
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
देश के कई राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। इस बीच हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज18 इंडिया’ ने चैनल की प्रोग्रामिंग लाइन अप बढ़ाने और चुनाव से जुड़े अहम मुद्दे उठाने के लिए दो नए शो ‘ये देश है हमारा’ और ‘अखाड़ा’ लॉन्च किए हैं।
‘ये देश है हमारा’ शो का प्रसारण प्रत्येक रविवार शाम 5:45 बजे किया जाएगा। यह एक डिबेट शो होगा और इसकी एंकरिंग अमिश देवगन करेंगे। इसमें ज्वलंत मुद्दों पर राजनीतिक दलों के नेता अपने विचार ऱखेंगे। इसके अलावा दर्शक भी इसमें अपनी बात रख सकेंगे।
वहीं, ‘अखाड़ा’ का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना दोपहर 12:45 बजे किया जाएगा। इसके एंकर आनंद नरसिम्हन हैं। इस शो के दौरान आनंद न सिर्फ देश भर से जुड़ी प्रमुख खबरों पर चर्चा करेंगे बल्कि प्रमुख मुद्दों पर राजनीतिक दलों का पक्ष भी दिखाएंगे।
दोनों नए शो के बारे में चैनल के मैनेजिंग एडिटर प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि हमारा हमेशा यही प्रयास रहता है कि दर्शकों को निष्पक्ष खबरें दिखाई जाएं। ये शो दर्शकों को बहुत पसंद आएंगे।
टैग्स