होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / TV चैनल्स पर इस तरह की न्यूज पर रखी जाएगी अब पैनी नजर
TV चैनल्स पर इस तरह की न्यूज पर रखी जाएगी अब पैनी नजर
टीवी न्यूज चैनलों पर अब कड़ी नजर रखने का निर्णय लिया गया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
लोकसभा की सभी सीटों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही चुनाव आयोग ने कड़े तेवर अपना लिए हैं। चुनाव आयोग का कहना है कि चुनाव के दौरान न्यूज चैनल्स (नेशनल अथवा रीजनल) पर चुनाव प्रबंधन से संबंधित सभी तरह की खबरों पर नजर रखी जाएगी। चुनाव से जुड़ी फेक न्यूज और किसी भी तरह की अश्लील भाषा के इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स द्वारा भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स द्वारा फैक्ट चेकर्स की तैनाती की गई है।
इस बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा का कहना है, ‘सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने ऐसा मैकेनिज्म तैयार किया है, जो चुनाव प्रक्रिया के दौरान पहले से प्रमाणित विज्ञापन ही लेगा और उसके खर्च को संबंधित चुनाव अधिकारी के साथ शेयर करेगा।’ उन्होंने कहा कि नियमों में किसी भी तरह की अवहेलना होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सभी प्लेटफॉर्म्स ने चुनाव के लिए शिकायत अधिकारियों को भी अप्वाइंट कर लिया है।
टैग्स चुनाव आयोग टीवी चैनल्स सुनील अरोड़ा