होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज चैनल ने किया 'दमदार' प्रदर्शन, मिला ये अवॉर्ड
न्यूज चैनल ने किया 'दमदार' प्रदर्शन, मिला ये अवॉर्ड
अपने दमदार प्रदर्शन के बल पर न्यूज चैनल ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
आईटीवी नेटवर्क के न्यूज चैनल इंडिया न्यूज (हरियाणा) ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, इंडिया न्यूज (हरियाणा) को न्यूज पेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NAI) की तरफ से साल 2018 के देश के बेस्ट रीजनल न्यूज चैनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में एनएआई अचीवमेंट अवॉर्ड 2018 का आयोजन हुआ। आईटीवी नेटवर्क के चीफ एडिटर (मल्टीमीडिया) अजय शुक्ल ने इस अवॉर्ड को ग्रहण किया। उक्त अवॉर्ड रोमानिया के राजदूत राडू ऑक्टोवियन डोबरे ने प्रदान किया।
कार्यक्रम में इस अवॉर्ड को दर्शकों को समर्पित करते हुए अजय शुक्ल ने कहा कि यह दर्शकों का प्यार और विश्वास ही है, जो यह चैनल लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है। आईटीवी नेटवर्क के प्रमोटर कार्तिकेय शर्मा ने पूरी टीम को इस सफलता के लिए शुभकामना दी है। अपने संदेश में उन्होंने उम्मीद जताई कि आईटीवी नेटवर्क के सभी चैनल और अखबार नए साल में नई ऊर्जा के साथ नए मुकाम हासिल करेंगे।
इस मौके पर केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री रामदास आठवले, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, एनएआई के जनरल सेक्रेटरी विपिन गौर, एग्जिक्यूटिव सेक्रेटरी विकास शर्मा, मारवाह स्टूडियोज के प्रमोटर एवं एनएआई के संस्थापक सदस्य संदीप मारवाह मौजूद रहे।
गौरतलब है कि ‘न्यूजपेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (NAI) ने अपने 26 साल पूरे कर लिए हैं। इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए NAI की ओर से यह आयोजन किया गया।
टैग्स आईटीवी नेटवर्क न्यूजपेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया