होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रूबिका लियाकत पसोपेश में, ABP मैनेजमेंट भी हुआ सख्त

रूबिका लियाकत पसोपेश में, ABP मैनेजमेंट भी हुआ सख्त

एबीपी न्यूज के प्राइम टाइम शो ‘मास्टरस्ट्रोक’ की कमान संभाल रहीं रूबिका लियाकत...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

एबीपी न्यूज के प्राइम टाइम शो ‘मास्टरस्ट्रोक’ की कमान संभाल रहीं रूबिका लियाकत आजकल पसोपेश में हैं। कारण, हाल ही में उनकी ‘रिपब्लिक भारत’ प्रबंधन से हुई मुलाकात है। बताया जा रहा है कि सिर्फ दो माह पहले ही ‘जी न्यूज’ को अलविदा कहने वालीं रूबिका अब लोकसभा चुनाव से पहले एबीपी न्यूज का साथ भी छोड़ सकती हैं।

माना जा रहा है कि एबीपी न्यूज मैनेजमेंट भी रूबिका से वो शीर्ष टीआरपी हासिल नहीं कर पा रहा है, जिसकी तमन्ना में उसने अतिउत्साह के साथ अपनी एंकर चित्रा त्रिपाठी को हटाकर शो की कमान रूबिका लियाकत को सौपी थी। साथ ही उसने पांच बजे के शो की कमान भी रूबिका को दे दी है, ऐसे में रूबिका पर अब टीआरपी का डबल प्रेशर भी आ गया है।

वैसे इधर रिपब्लिक भारत भी हिंदी के कई बड़े चेहरों के संपर्क में है, पर उसे अभी मनमाफिक सफलता नहीं मिल पा रही है, ऐसे में उसने रूबिका लियाकत के साथ भी कुछ बातचीत की है। मिली जानकारी के मुताबिक, रूबिका पहले भी रिपब्लिक टीवी मैनेजमेंट के साथ अंग्रेजी चैनल के लिए संपर्क में थीं, पर उस वक्त उनकी दाल नहीं गली थी। सूत्रों की मानें तो अब दोनों तरफ से रजामंदी बनती दिख रही है।

ऐसे में एबीपी मैनेजमेंट के भी कान खड़े हो गए हैं और उसने साफ मन बना लिया है कि इस बार वे रूबिका के साथ कोई निगोशिएशन नहीं करेगा, ऐसा कदम इसलिए भी उठाया जा रहा है क्योंकि वहां के दो और एंकर भी रिपब्लिक टीवी के संपर्क में हैं और प्रबंधन साफ संदेश देना चाहता है कि वे अब किसी भी एंकर के साथ किसी भी तरह के निगोशिएशन के लिए तैयार नहीं है।

माना ये भी जा रहा है कि एबीपी प्रबंधन को प्राइम टाइम यानी नौ बजे के शो की टीआरपी की चिंता भी है। हाल ही में चैनल के कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर जुड़े सुमित अवस्थी को प्राइम टाइम का ऑफर दिया है, पर सुमित ने ये कहकर किनारा कर लिया है कि वे आठ बजे के टाइम स्लॉट को संभालेंगे क्योंकि अब इस समय पर आने वाले एबीपी के शो ‘सियासत के सेंसेक्स’ का समय खत्म हो गया है। वैसे भी न्यूज18इंडिया की अपनी पारी के दौरान सुमित अवस्थी के अपने आठ बजे के शो के लिए दर्शक ठीकठाक नंबर्स के साथ जुटा लिए थे, ऐसे में उन्हें आठ बजे का टाइम स्लॉट कंफर्ट जोन का लगता है।

ऐसे में बड़ा सवाल ये भी है कि क्या चित्रा त्रिपाठी एक बार फिर अपने नरम स्वभाव का परिचय देते हुए एबीपी प्रबंधन की मांग के अनुरूप नौ बजे की कमान संभालने को राजी हो जाएंगी?


टैग्स एबीपी न्यूज रूबिका लियाकत
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

23 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

23 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

23 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

23 hours ago