होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या आपके टीवी का बिल कम हो रहा है या ज्यादा?

क्या आपके टीवी का बिल कम हो रहा है या ज्यादा?

टेलीविजन स्क्रीनिंग पर हाल ही में किए गए अध्ययन से यह बात सामने आई कि भारतीय दर्शक उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे चैनलों में से महज...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

रितविका नंदा/ पूजा चंद्रन नांबियर 

टेलीविजन स्क्रीनिंग पर हाल ही में किए गए अध्ययन से यह बात सामने आई कि भारतीय दर्शक उन्हें उपलब्ध कराए जा रहे चैनलों में से महज 30 के आसपास चैनल ही नियमित रूप से देखते हैं। इस अध्ययन को ध्यान में रखते हुए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक (New Tariff Order) जारी किया था, जिसके तहत दर्शकों को यह आज़ादी मिली कि वे अपनी पसंद के चैनल चुन सकते हैं, यानी उन्हें अपने केबल ऑपरेटर द्वारा जबरन दिए जा रहे बड़ी संख्या में चैनल पैकेज का खर्चा उठाने की ज़रूरत नहीं है।

नया टैरिफ ऑर्डर के तहत, डीटीएच प्रदाता केवल 100 चैनलों के सेट के लिए (लागू जीएसटी को छोड़कर) अधिकतम 130 रुपए बतौर शुल्क ग्राहकों वसूल सकता है, इसके अलावा वह ग्राहकों को अलग से अपनी पसंद का चैनल चुनने और उसका भुगतान करने का विकल्प भी देता है। हालांकि पहली नजर में 1 फरवरी को लागू हुए नया टैरिफ ऑर्डर को देखकर लगता है कि यह ग्राहकों की इच्छा और उनके जेब दोनों की रक्षा करता है, लेकिन यह एक दोधारी तलवार साबित हो सकता है। नया टैरिफ ऑर्डर केवल उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद प्रतीत होता है, जो  चैनलों के किसी विशेष प्रोफाइल को पसंद करते हैं और एकाधिक दर्शक जैसे कि परिवारों के मामले में यह प्रभावी साबित नहीं हो सकता।

इसके अतिरिक्त, क्या 100 बेस चैनलों के सेट में ऐसे सबसे लोकप्रिय चैनल शामिल हैं, जो काफी हद तक अज्ञात हैं? इसी तरह, ‘कम के लिए कम खर्च, और ज्यादा के लिए ज्यादा’ का फंडा भी उतना कारगर नज़र नहीं आ रहा है, यानी दर्शकों को लगभग उतना ही भुगतान करना पड़ सकता है, जितना वह करते आ रहे थे। यह ये भी संभव है कि उन्हें कम चैनलों के लिए पहले से ज्यादा दाम चुकाने पड़ें।

सिक्का का दूसरा पहलू यह है कि अलोकप्रिय चैनलों के अनसब्सक्राइब होने पर नए सिरे से चिंता जताने के साथ नया टैरिफ ऑर्डर केबल ऑपरेटरों, डीटीएच ऑपरेटरों, वितरकों के साथ-साथ ब्रॉडकास्टर्स के लाभ पर भी कैंची चलाएगा। सस्ते उपभोक्तावादी युग में, नया टैरिफ ऑर्डर भारतीय दर्शकों के नुकसान का कारण बनेगा या फिर उनके खर्चों में कटौती करेगा, यह देखने वाली बात होगी।
(लेखकगण Trust Legal Advocates & Consultants से बतौर एडवोकेट जुड़े हैं)
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

21 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है