होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 ग्रुप में अविनाश कौल को मिली नई जिम्मेदारी
Network18 ग्रुप में अविनाश कौल को मिली नई जिम्मेदारी
‘नेटवर्क18’ से जॉय चक्रबोर्ती के इस्तीफा देने के बाद कंपनी ने अपनी सेल्स टीम में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘नेटवर्क18’ से जॉय चक्रबोर्ती के इस्तीफा देने के बाद कंपनी ने अपनी सेल्स टीम में कई बदलाव किए हैं। इसके तहत कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) अविनाश कौल को सेल्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नेशनल सेल्स हेड समेत टीम के वे वरिष्ठ अधिकारी जो अब तक चक्रबोर्ती को रिपोर्ट करते थे, वे अब तत्काल प्रभाव से कौल को रिपोर्ट करेंगे। अभी तक कंपनी में प्रेजिडेंट (मार्केटिंग और स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर काम कर रहीं प्रियंका कौल की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है। वह अब ब्रॉडकास्ट फोकस और ब्रैंडेड कंटेंट का काम संभालेंगी।
सिद्धार्थ सैनी वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग), सोनिया कपूर (बिजनेस हेड और एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट-ब्रैंड्स सॉल्यूशंस और स्पेशल प्रोजेक्ट्स) और सुभा शंकर चटर्जी (ग्रुप एडिटर-स्पेशल प्रोजेक्ट्स) उन्हें रिपोर्ट करेंगे। इसके अलावा ग्रुप के ब्रैंड एडवाइजर राहुल कंसल को एक और जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत वह अगले आदेश तक ग्रुप की पूरी मार्केटिंग का जिम्मा संभालेंगे।
टैग्स नेटवर्क18 अविनाश कौल