होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेटवर्क18 ने जारी किया अपने अखबार का फर्स्ट लुक, देखें यहां....

नेटवर्क18 ने जारी किया अपने अखबार का फर्स्ट लुक, देखें यहां....

प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ अपनी वेबसाइट ‘Firstpost.com’ की लॉन्चिंग के...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ (Network18) अपनी वेबसाइट ‘Firstpost.com’ की लॉन्चिंग के करीब आठ साल बाद अब ‘फर्स्टपोस्ट’ (Firstpost) के नाम से अंग्रेजी में अपना पहला अखबार ला रहा है। यह साप्ताहिक अखबार होगा और इसकी लॉन्चिंग 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर की जाएगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को मुंबई में इस अखबार का फर्स्ट लुक जारी किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, सुरेश प्रभु और जयंत सिन्हा भी मौजूद थे।

बताया जाता है कि यह अखबार 20 पेज का होगा। इसे ब्रॉडशीट में प्रत्येक शनिवार को पब्लिश किया जाएगा। 26 जनवरी से यह दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में स्टैंड पर उपलब्ध होगा। शुरुआत में इसे कुछ खास इलाकों में सबस्क्रिप्शन के के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए वेंडर से अथवा Firstpost.com पर जाकर ऑनलाइन सबस्क्रिप्शन हासिल किया जा सकता है।  

बताया जा रहा है कि ‘फर्स्टपोस्ट’ अखबारों को लेकर लोगों के नजरिये को बदल देगा। इसमें राष्ट्रीय राजनीति, कल्चर, आर्ट और फीचर स्टोरी को बड़े फॉर्मेट में पब्लिश किया जाएगा। खबर है कि अखबार की डिजाइनिंग पर भी काफी ध्यान दिया गया है और इसे दुनिया के जाने माने डिजाइनर्स में शुमार Jacek Utko ने डिजाइन किया है।  

इस बारे में ‘फर्स्टपोस्ट’ के एडिटर बी.वी राव का कहना है, ‘वेबसाइट के बाद अब हम अखबार की दुनिया में कदम रख रहे हैं। हमारा मानना है कि गहरी, विचारपरक और चिंतनशील पत्रकारिता के लिए मार्केट में सप्ताहांत में काफी अवसर है, इसमें हम आपाधापी से दूर होकर घटनाओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन भी कर सकते हैं। दरअसल, दोनों प्रॉडक्ट के बीच कंटेंट की क्वालिटी में कोई अंतर नहीं है, बल्कि अंतर दोनों के कंटेंट में विविधता का है। दूसरी बात ये है कि अच्छे कंटेंट की बात करें तो उसमें प्लेटफॉर्म भी काफी मायने रखता है। डिजिटल की बात करें तो आजकल उस पर कंज्यूमर के पास पढ़ने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि उसे हमेशा बेहतर कंटेंट ही पढ़ने को मिल रहा है। डिजिटल पर रोजाना तमाम कंटेंट परोसा जा रहा है, ऐसे में कंज्यूमर के लिए अच्छा कंटेंट चुन पाना मुश्किल होता है। यह उसे तभी मिल सकता है, जब सही लिंक पर क्लिक करे।’

उनका कहना है, ‘फर्स्टपोस्ट’ का कंटेंट इस तरह रखा गया है कि यह डिजिटल के रीडर्स को भी काफी पसंद आएगा और वे इसे आसानी से एक्सेस कर सकेंगे। रीडर्स निश्चित समय के लिए इसे मुफ्त में पढ़ सकेंगे, इसके बाद इसे पढ़ने के लिए भुगतान करना होगा।’

ग्रुप के कंसल्टिंग एडिटर प्रवीण स्वामी का कहना है, ‘फर्स्टपोस्ट नए तरह का अखबार है। दरअसल, सामान्य जानकारी और घटनाएं तो कंज्यूमर्स को आजकल डिजिटल मीडिया और टीवी के जरिये मिल जाती हैं। इस अखबार का प्रत्येक आर्टिकल अपने आप में खास होगा, जिसमें नया नजरिया, नई इंफॉर्मेशन के साथ-साथ और भी बहुत कुछ पढ़ने को मिलेगा।’

‘नेटवर्क18’ के ब्रैंड एडवाइजर और ‘फर्स्टपोस्ट’ के बिजनेस हेड राहुल कंसल का कहना है,‘नेटवर्क18 के इस सफर का हिस्सा बनने पर मुझे काफी गर्व है और इस अखबार में राजनीति के अलावा समाज के बारे में व्यापक दृष्टिकोण होगा।’


टैग्स NETWORK18 नेटवर्क18 FIRSTPOST फर्स्टपोस्ट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

20 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

4 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

3 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

3 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

4 hours ago