होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस ‘तिकड़ी’ के हाथों में होगी Network18 के अखबार की कमान

इस ‘तिकड़ी’ के हाथों में होगी Network18 के अखबार की कमान

देश का बड़ा मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ जल्द ही अखबार की दुनिया में...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

देश का बड़ा मीडिया समूह ‘नेटवर्क18’ (Network18) जल्द ही अखबार की दुनिया में कदम रखने जा रहा है। खबर है कि यह समूह ‘फर्स्टपोस्ट’ (Firstpost) के नाम से अपना पहला अखबार शुरू करने जा रहा है। यह अंग्रेजी भाषा का साप्ताहिक अखबार होगा और इसकी लॉन्चिंग 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर की जाएगी।

खबर है कि समूह की ओर से इस संबंध में काफी पहले से कवायद की जा रही थी। इसके तहत महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां भी की जा चुकी हैं। समूह की ओर से प्रवीण स्वामी को ग्रुप के कंसल्टिंग एडिटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रवीण स्वामी इससे पहले ‘द इंडियन एक्सप्रेस’, ‘द हिन्दू’ और ‘द डेली टेलिग्राफ’, लंदन में भी संपादकीय विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

वहीं, बी.वी राव को ‘फर्स्टपोस्ट’ का एडिटर बनाया गया है। अखबार की पूरी एडिटोरियल टीम की कमान उनके हाथों में होगी। बी.वी राव को करीब 33 साल का अनुभव है। इस दौरान वह विभिन्न ब्रैंड्स और प्लेटफॉर्म्स में न्यूज रूम की कमान संभाल चुके हैं।

इनके अलावा ‘नेटवर्क18’ के ब्रैंड एडवाइजर राहुल कंसल को भी ‘फर्स्टपोस्ट’ में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अखबार का बिजनेस हेड बनाया गया है। राहुल कंसल को मीडिया मार्केटिंग में काम करने का काफी अनुभव है। कंसल इससे पहले 'बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड' (BCCL) में एग्जिक्यूटिव प्रेजिडेंट भी रह चुके हैं, जहां वह ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के बिजनेस हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया जाता है कि कुछ भारतीय और विदेशी स्तंभकार अखबार के लिए समय-समय पर कॉलम भी लिखेंगे।

टैग्स नेटवर्क18 फर्स्टपोस्ट
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है