होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV- Airtel ने मिलाया हाथ, लॉन्च करेंगे ये नया चैनल
NDTV- Airtel ने मिलाया हाथ, लॉन्च करेंगे ये नया चैनल
‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) के साथ मिलकर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘एनडीटीवी’ (NDTV) ने दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) के साथ मिलकर स्मार्टफोन्स के लिए दुनिया का पहला लाइव चैनल ‘NDTV Hop’ लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। यह मोबाइल में पोर्टेबल (वर्टिकल) मोड में देखने को मिलेगा।
इस पर एयरटेल टीवी यूजर्स को एक्सक्लूसिव कंटेंट देखने को मिलेगा। ‘NDTV Hop’ पर यूजर्स न्यूज, बॉलिवुड, ऑटो, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन डील्स, फैशन आदि की जानकारी तेजी से हासिल कर सकेंगे। रोजाना इस पर आठ घंटे की ताजा प्रोग्रामिंग शामिल होगी।
इस बारे में एनडीटीवी ग्रुप की सीईओ सुपर्णा सिंह का कहना है, ‘हम जानते हैं कि आज की युवा पीढ़ी मोबाइल पर बेहतरीन कंटेंट देखना चाहती है। इसमें दर्शकों के लिए ऑरिजिनल कंटेंट होगा और इसे किसी दूसरे प्लेटफॉर्म से नहीं लिया गया होगा। एयरटेल के साथ पार्टनरशिप का हमें काफी फायदा मिलेगा।’
वहीं, भारती एयरटेल के सीईओ (कंटेंट और ऐप) समीर बत्रा का कहना है, ‘स्मार्ट फोन पर दुनिया का पहला लाइव टीवी चैनल लॉन्च करने के लिए एनडीटीवी से पार्टनरशिप को लेकर हम बहुत खुश हैं।’
अपने कस्टमर्स के एक ही प्लेटफॉर्म पर बेस्ट कंटेंट देने के लिए एयरटेल ने कई प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स और प्रॉडक्शन हाउसों से साझीदारी की है। यह चैनल एयरटेल टीवी ऐप यूजर्स के लिए विशेष रूप से उपलब्ध होगा। इसे बतौर ऐप आईओएस (iOS) और एंड्रॉयड पर भी डाउनलोड किया जा सकता है। यूजर्स के लिए यह https://hop.live पर भी उपलब्ध होगा।
टैग्स एनडीटीवी एयरटेल