होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV रिपोर्टर की मैनेजिंग एडिटर के खिलाफ लिखी मेल हो रही वायरल

NDTV रिपोर्टर की मैनेजिंग एडिटर के खिलाफ लिखी मेल हो रही वायरल

लगता है कि एनडीटीवी (NDTV) में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

लगता है कि एनडीटीवी (NDTV) में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसी का नतीजा है कि एनडीटीवी इंडिया के रिपोर्टर परिमल कुमार ने पिछले दिनों संस्थान के मैनेजिंग एडिटर सुनील सैनी के खिलाफ बगावत का बिगुल बजा दिया है।

दरअसल, सुनील सैनी पर तमाम आरोप लगाते हुए परिमल कुमार ने एनडीटीवी(NDTV)  के को-फाउंडर्स डॉ. प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय समेत ग्रुप की सीईओ सुपर्णा सिंह और एडिटोरियल डायरेक्टर सोनिया सिंह को एक मेल लिखा है। यह मेल इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

इस मेल में परिमल कुमार का आरोप है कि सुनील सैनी उन्हें तमाम तरह से परेशान करते हैं। परिमल के अनुसार, सुनील सैनी कभी उनके न्यूज सेंस को लेकर तो कभी उनकी रिपोर्टिंग शैली को लेकर तमाम सवाल उठाते हैं, जबकि संस्थान के साथ ही बाहर के लोग भी उनकी कार्यशैली की सराहना करते हैं।

इस मेल में परिमल कुमार ने एक स्टोरी का उदाहरण देते हुए यह भी आरोप लगाया है कि सुनील सैनी ने उन्हें वह स्टोरी नहीं करने दी, जबकि यह बड़ी स्टोरी थी। परिमल के अनुसार, ‘हर व्यक्ति की अपनी क्षमता और कार्य करने का तरीका होता है, ऐसे में टीम लीडर को अपनी टीम में शामिल लोगों के गुण-दोष का पता होना चाहिए और उन्हें अच्छा काम करने के लिए लगातार प्रोत्साहित करना चाहिए, लेकिन सुनील सैनी हमेशा उन्हें हतोत्साहित करने का काम करते हैं।’

परिमल का कहना है कि यह तो सिर्फ उदाहरण हैं, जबकि उनके उत्पीड़न की लिस्ट काफी लंबी है। यह वह लंबे समय से सहन कर रहे हैं और अब पानी सिर के ऊपर से गुजर चुका है।

मेल के आखिर में परिमल का यह भी कहना है, ‘यदि एचआर कहेगा तो मैं आरोपों को साबित करने के लिए भी तैयार हूं। इसके बावजूद यदि एचआर को लगता है कि अपने ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाकर मैंने कोई गलती की है, तो मैं इस्तीफा देने के लिए तैयार हूं।’

टैग्स एनडीटीवी इंडिया पत्रकार सुनील सैनी परिमल कुमार
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

17 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

18 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

18 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

17 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है