होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'एनडीटीवी इंडिया' देखने के लिए अब दर्शकों को नहीं देने होंगे पैसे
'एनडीटीवी इंडिया' देखने के लिए अब दर्शकों को नहीं देने होंगे पैसे
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया भी अब जल्द ही फ्री-टू-एयर चैनलों की सूची में शामिल हो जाएगा। बता दें कि 8 अप्रैल से यह चैनल अब सभी प्लेटफॉर्मों पर फ्री टेलिकॉस्ट होगा। मौजूदा समय में चैनल को देखने लिए दर्शकों को नॉन-एड्रेसबल प्लेटफॉर्म पर 8.02 रुपए और एड्रेसबल व डीटीएच प्लेटफॉर्मों पर 3.37 रुपए का भुग
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी न्यूज चैनल एनडीटीवी इंडिया भी अब जल्द ही फ्री-टू-एयर चैनलों की सूची में शामिल हो जाएगा। बता दें कि 8 अप्रैल से यह चैनल अब सभी प्लेटफॉर्मों पर फ्री टेलिकॉस्ट होगा। मौजूदा समय में चैनल को देखने लिए दर्शकों को नॉन-एड्रेसबल प्लेटफॉर्म पर 8.02 रुपए और एड्रेसबल व डीटीएच प्लेटफॉर्मों पर 3.37 रुपए का भुगतान करना पड़ता है। एनडीटीवी इंडिया ब्रॉडकास्टर्स का एकमात्र फ्री-टू-एयर चैनल होगा, क्योंकि एनडीटीवी के बाकी चैनल एनडीटीवी 24×7, एनडीटीवी गुड टाइम्स, एनडीटीवी प्रॉफिट/प्राइम अपनी सेंवाएं पहले की ही तरह देते रहेंगे। एनडीटीवी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘एनडीटीवी, जोकि अभी एक पे चैनल है, वह 8 अप्रैल 2016 की रात से देश के सभी प्लेटफॉर्मों पर फ्री-टू-एयर चैनल हो जाएगा।’ गौरतलब है कि एनडीटीवी के प्रतिद्वंद्वी चैनल जो कि पहले से ही फ्री-टू-एयर चैनलों की लिस्ट में शामिल हैं उनमें आजतक, आईबएन7, इंडिया टीवी, न्यूज24, इंडिया न्यूज और न्यूज नेशन हैं, जबकि एबीपी न्यूज चैनल इस लिस्ट से बाहर है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स एनडीटीवी इंडिया