होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NBT का पत्रकार सड़क दुर्घटना में घायल, हालत गंभीर...

NBT का पत्रकार सड़क दुर्घटना में घायल, हालत गंभीर...

नवभारत टाइम्स का पत्रकार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

लखनऊ में नवभारत टाइम्स के पत्रकार अभिषेक शुक्ला सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज केजीएमयू ट्रामा सेंटर में चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रविवार देर रात करीब दो बजे की है। अभिषेक एनबीटी के कार्यालय से अलीगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। वे बाइक से थे और जब वे पुराणिया फ्लाईओवर पर पहुंचे तो सामने आती तेज रफ्तार बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वे बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं है। राहगीरों ने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी, जिसके बाद अभिषेक को केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां अभिषेक की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, जिस युवक की बाइक ने अभिषेक की बाइक को टक्कर मारी थी, वो नशे में था और मामूली चोटों आईं हैं। युवक की पहचान जितेंद्र वर्मा के रूप में हुई है। उसे भी केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, लेकिन मामूली चोंट की वजह से उसे सोमवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

सर्किल ऑफिसर, अलीगंज दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, जितेंद्र महानगर में अपने दोस्त के घर में पार्टी से लौट रहा था। उसने शराब पी रखी थी और तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए घर लौट रहा था, जिसके बाद ये हादसा हुआ। दीपक कुमार सिंह ने कहा कि जितेंद्र की हालत में सुधार के बाद उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

टैग्स पत्रकार नवभारत टाइम्स अभिषेक शुक्ला
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है