होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / PTI की नई टीम गठित, इन्हें मिली अध्यक्ष पद की कमान...
PTI की नई टीम गठित, इन्हें मिली अध्यक्ष पद की कमान...
हिन्दू समाचार पत्र समूह के प्रकाशक एन. रवि को देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिन्दू समाचार पत्र समूह के प्रकाशक एन. रवि को देश की सबसे बड़ी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (पीटीआई) का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। वहींपंजाब केसरी के समूह संपादक विजय कुमार चोपड़ा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
70 वर्षीय एन. रवि ने एक्सप्रेस ग्रुप के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक गोयनका की जगह ली है, जो अभी तक पीटीआई के अध्यक्ष पद पर थे। बता दें कि पीटीआई के निदेशक मंडल की 70वीं वार्षिक आम बैठक में यह चुनाव हुए।
पीटीआई बोर्ड के सदस्यों में रवि, चोपड़ा और गोयनका के अतिरिक्त महेंद्र मोहन गुप्त (दैनिक जागरण), के.एन. शांत कुमार (डेक्कन हेराल्ड), विनीत जैन (टाइम्स ऑफ इंडिया), अवीक कुमार सरकार (आनंद बाजार पत्रिका), एमपी वीरेंद्र कुमार (मातृभूमि), आर लक्ष्मीपति (दिनामलार), एच एन कामा (बॉम्बे समाचार), न्यायमूर्ति आर.सी. लाहोटी, प्रो. दीपक नय्यर, श्याम सरन और जे.एफ. पोचखानवाला भी शामिल हैं।
टैग्स हिन्दू समाचार पत्र समूह एन. रवि समाचार एजेंसी