होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गनपॉइंट पर बदमाशों ने की न्यूज एंकर से लूटपाट...
गनपॉइंट पर बदमाशों ने की न्यूज एंकर से लूटपाट...
मुंबई निवासी पत्रकार गिरीश सर्जेराव निकम के साथ अज्ञात बदमाशों ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मुंबई निवासी पत्रकार गिरीश सर्जेराव निकम के साथ अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की। यह वारदात उस वक्त हुई जब गिरीश पुणे से वापस नवी मुंबई लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, निकम एक मराठी चैनल में न्यूज एंकर के तौर पर कार्यरत हैं। मूलरूप से नवी मुंबई के खारघर निवासी गिरीश किसी काम से पुणे गए थे। वापस आने के लिए वो स्वारगेट बस स्टैंड पर खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। ड्राइविंग सीट पर बैठे शख्स ने खुद को टैक्सी ड्राइवर बताया और गिरीश से कहा कि टैक्सी में बैठी चार सवारियां भी खारघर ही जा रही हैं।
गिरीश को बदमाशों की मंशा शक नहीं हुआ क्योंकि अक्सर, शेयरिंग टैक्सी से लोग सफर करते हैं। हालांकि ये बात अलग है कि पुणे-मुंबई हाईवे पर होने वालीं ऐसी घटनाओं के बाद पुलिस ने शेयरिंग टैक्सी से बचने की सलाह दी थी।
यहां गौर करने वाली बात ये भी है कि स्वारगेट बस स्टैंड के पास ही पुलिस स्टेशन भी है। पुणे से थोड़ा दूर निकलने के बाद आरोपियों ने अचानक गिरीश के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब गिरीश ने इसका मुकाबला करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन पर पिस्तौल तान दी और सोने की चैन और मोबाइल के साथ-साथ उनके पर्स में रखे पैसे भी निकाल लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांधी और यहां-वहां घुमाते रहे। बदमाशों ने उनका एटीएम कार्ड और पिन भी ले लिया और बाद में उनके खाते से 40 हजार रुपए निकाल लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गिरीश को कलंबोली इलाके में छोड़कर फरार हो गए।
स्वारगेट पुलिस ने पत्रकार की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
टैग्स पत्रकार लूटपाट