होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टाइम्स ग्रुप में उलटफेर, अहमदाबाद-दिल्ली-गुरुग्राम को मिले नए ब्रांच हेड...
टाइम्स ग्रुप में उलटफेर, अहमदाबाद-दिल्ली-गुरुग्राम को मिले नए ब्रांच हेड...
टाइम्स ग्रुप ने मोंटू जैन को प्रमोट कर अहमदाबाद में टाइम्स ऑफ इंडिया का ब्रांच हेड...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टाइम्स ग्रुप ने मोंटू जैन को प्रमोट कर अहमदाबाद में टाइम्स ऑफ इंडिया का ब्रांच हेड और प्रिंटर व पब्लिशर बनाया है। उन्हें हितेश बुधभत्ती (Hitesh Budhbhatti) की जगह लाया गया है। हितेश पिछले दस सालों से इस पद पर कार्यरत थे, जिन्हें अब दिल्ली-गुरुग्राम में ब्रांच हेड और प्रिंटर व पब्लिशर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मोंटू जैन अगस्त, 2015 से टाइम्स ग्रुप के साथ हैं। वे इसके पहले मुंबई बिजनेस डेवलपमेंट के हेड थे। टाइम्स ग्रुप में मोंटू जैन अपनी तीसरी पारी खेल रहे हैं। दूसरी पारी में वे 2008 से 2009 के बीच बतौर मैनेजर अहमदाबाद में काम कर चुके हैं, जबकि टाइम्स ग्रुप के साथ अपनी पहली पारी में वे सितंबर, 1996 से जून, 2007 तक रहे और तब वे अमदाबाद में ही एजुकेशनल वर्टिकल हेड व डिप्टी मैनेजर थे। वहीं टाइम्स ग्रुप में अपनी दूसरे पारी से पहले मोंटू इंडिया टुडे ग्रुप में नेशनल वर्टिकल हेड के पद पर कार्यरत थे। इंडिया टुडे ग्रुप उन्होंने जुलाई, 2009 में बतौर असिसटेंट जनरल मैनेजर जॉइन किया था। फिर अप्रैल, 2010 में उन्हें प्रमोट कर डिप्टी जनरल मैनेजर बना दिया गया। इसके बाद एक बाद ही उनका दूसरा प्रमोशन हुआ और उन्हें नेशनल वर्टिकल हेड बना दिया गया। तब इंडिया टुडे में भी ये उनकी दूसरी पारी थी।
इंडिया टुडे में पहली पारी उन्होंने अगस्त, 2007 से सितंबर, 2008 तक बतौर ब्रांच हेड खेली। तब भी वे अहमदाबाद में ही थे।
वहीं हितेश बुधभत्ती टाइम्स ग्रुप से पहले बिग एफएम 92.7 में गुजरात के क्लस्टर हेड थे। इसके पहले वे टाटा टेलिसर्विसेज में एंटरप्राइज बिजनेस ग्रुप के हेड के थे। इसके अलावा उन्होंने एमट्रेक्स हिटाची में ब्रांच मैनेजर और थर्ड वेब सिसस्टम में बिजनेस मैनेजर के तौर पर काम किया है।
टैग्स मोंटू जैन