होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / चैनलों को MIB की बड़ी राहत
चैनलों को MIB की बड़ी राहत
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने धार्मिक चैनलों को बहुत बड़ी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने धार्मिक चैनलों को बहुत बड़ी राहत दी है। दरअसल, मंत्रालय ने इन चैनलों के रोजाना लाइव करने पर लगी प्रोसेसिंग फीस का प्रावधान समाप्त कर दिया है। मंत्रालय के इस आदेश के बाद अब श्रीश्री रवि शंकर, मोरारी बापू, बाबा रामदेव समेत विभिन्न धार्मिक गुरु बिना किसी प्रोसेसिंग शुल्क के लाइव प्रसारण कर सकेंगे।
कुछ महीने पहले ही लागू हुए इस आदेश के तहत नॉन-न्यूज चैनलों को रोजाना लाइव करने के लिए निश्चित फीस देनी पड़ रही थी। नेशनल चैनलों के लिए यह प्रोसेसिंग शुल्क एक लाख रुपए और क्षेत्रीय चैनलों के लिए 50 हजार रुपए तय किया गया था। इस आदेश से सबसे ज्यादा वे धार्मिक चैनल प्रभावित हुए थे, जो दिन में एक से दो बार धार्मिक आयोजनों का लाइव प्रसारण करते थे।
संत समाज की ओर से इस शुल्क को माफ करने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। बताया जाता है कि अब सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का विभिन्न धार्मिक चैनलों के साथ ही संत-समाज ने जोरदार स्वागत किया है।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय धार्मिक चैनल