होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / खेल प्रेमियों के लिए आगे आया MIB, रखा ये प्रस्ताव
खेल प्रेमियों के लिए आगे आया MIB, रखा ये प्रस्ताव
देशभर के खेल प्रेमियों के लिए सूचना प्रसारण मंत्रालय ने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देशभर के खेल प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग सिग्नल (प्रसार भारती के साथ अनिवार्य साझीदारी अधिनियम, 2007) में संशोधन करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव इसलिए दिया गया है ताकि बड़ी संख्या में दर्शक राष्ट्रीय महत्व की खेल प्रतिस्पर्धाओं को देख सकें।
अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के अनुसार प्राइवेट स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर से मिलने वाली फीड को सिर्फ ‘दूरदर्शन’ के नेटवर्क पर ही नहीं बल्कि केबल नेटवर्क्स पर भी प्रसारित किया जा सकेगा।
बताया जाता है एमआईबी ने इस मुद्दे पर कानून और न्याय मंत्रालय की राय मिलने के बाद यह कदम उठाया है। मंत्रालय ने इसके लिए जनता और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ ही शेयरधारकों से सुझाव भी मांगे हैं।
हालांकि, इस कदम को स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टरों के लिए झटका माना जा रहा है। बताया जाता है कि इंडस्ट्री से जुड़े लोग मंत्रालय से नाखुशी जता सकते हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए थे कि राष्ट्रीय महत्व रखने वाले खेलों की प्राइवेट ब्रॉडकास्टर से साझा की हुई फीड को प्रसार भारती सिर्फ टेरेस्ट्रियल नेटवर्क (terrestrial network) या फिर डीडी फ्री डिश पर ही दिखा सकता है। साथ ही यह भी कहा गया था कि किसी अन्य चैनल को यदि फीड लेनी है तो उसे प्राइवेट डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म्स से ही इसे हासिल करना होगा।
टैग्स