होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दो और टीवी चैनलों को मिला MIB का लाइसेंस
दो और टीवी चैनलों को मिला MIB का लाइसेंस
सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने दो और टीवी चैनलों को लाइसेंस...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सूचना प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने दो और टीवी चैनलों को लाइसेंस दिए हैं। जिन टीवी चैनलों को लाइसेंस दिए गए हैं, उनमें ‘नेक्सजेन टेलिफिल्म्स’ (Nexgen Telefilms) के स्वामित्व वाला ‘खालसा चैनल’ (Khalsa Channel) और ‘शॉपिंग जोन इंडिया टीवी’ (Shopping Zone India TV) का ‘निरीक्षण टीवी’ (Nireekshana TV) शामिल है। ये दोनों लाइसेंस अक्टूबर में दिए गए हैं।
बताया जाता है कि ‘निरीक्षण टीवी’ दक्षिण भाषी चैनल बनने जा रहा है, क्योंकि एमआईबी ने उसे तमिल, मलयालम, कन्नड़, तेलुगू और निर्धारित भारतीय भाषाओं (scheduled Indian languages) में अनुमति दी है। वहीं, खालसा चैनल को हिंदी और अन्य भारतीय भाषाओं में अनुमति दी गई है।
इससे पहले सितंबर में एमआईबी की ओर से ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL), ‘वैदिक ब्रॉडकास्टिंग’ (Vedic Broadcasting) और ‘डिज्नी ब्रॉडकास्टिंग इंडिया’ (Disney Broadcasting India) को लाइसेंस दिए गए थे।
गौरतलब है कि मंत्रालय की ओर से देश में अब तक 1118 प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनलों को मंजूरी दी जा चुकी है, जबकि बाद में 252 की अनुमति कैंसिल की जा चुकी है। ऐसे में अब देश में 866 प्राइवेट सैटेलाइट टीवी चैनलों के पास मंत्रालय की मंजूरी है, जिनमें से 383 न्यूज और 483 नॉन न्यूज चैनल शामिल हैं।
टैग्स