होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Enba 2018: विजेताओं के नामों पर चर्चा के लिए होगी जूरी मीट, ये दिग्गज हैं शामिल...

enba 2018: विजेताओं के नामों पर चर्चा के लिए होगी जूरी मीट, ये दिग्गज हैं शामिल...

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) एक बार फिर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

बहुप्रतिष्ठित ‘एक्‍सचेंज4मीडिया न्‍यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स’ (enba) एक बार फिर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। वर्ष 2008 में अपनी शुरुआत के बाद से ही यह अवॉर्ड मीडिया में कार्यरत उन शख्सियतों को दिया जाता है, जिन्‍होंने देश में टेलिविजन न्‍यूज इंडस्‍ट्री को एक नई दिशा दी है और इस इंडस्‍ट्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। ENBA 2018 का आयोजन दिल्ली-एनसीआर में 16 फरवरी को किया जाएगा। इसके तहत दिल्ली में कनाॉट प्लेस स्थित होटल ललित में 30 जनवरी को जूरी मीट का आयोजन किया जाएगा।

अवॉर्ड्स के 11वें एडिशन के लिए इस बार चार कैटेगरी (Programming, Personality, Marketing और Overall Excellence) रखी गई हैं, जिनके तहत प्रतिभागी अपनी एंट्रीज भेज सकते हैं। अंग्रेजी और हिंदी के अलावा सभी क्षेत्रीय भाषाओं में एंट्रीज को आमंत्रित किया गया है। इन कैटेगरी के तहत दिए जाने वाले अवॉर्ड्स के विजेता का चयन सम्मानित जूरी द्वारा किया जाएगा।

इसके लिए ‘NASSCOM’ के पूर्व प्रेजिडेंट डॉ. किरण कार्णिक की अध्यक्षता में जूरी गठित की गई है। जूरी में मीडिया, कॉरपोरेट और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां बतौर सदस्य शामिल की गई हैं। जूरी में शामिल सदस्यों में बिजनेस वर्ल्ड और एक्सचेंज4मीडिया के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री आरिफ मोहम्मद खान, पूर्व मंत्री मनीष तिवारी, ‘9X Media’ के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रदीप गुहा, ‘shardul amarchand mangaldas’ के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन शार्दूल एस. श्रॉफ, मशहूर आर्किटेक्ट दक्ष भारद्वाज, ‘HT’ के एडिटर सुकुमार रंगनाथन,  कॉलमिस्ट और पूर्व सांसद बलबीर पुंज, पूर्व स्टील सेक्रेटरी डॉ. अरुणा शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्रवण गर्ग,  ‘Editors Guild of India’ के पूर्व प्रेजिडेंट पद्मश्री आलोक मेहता, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा, ‘WPP India’ के कंट्री मैनेजर सीवीएल श्रीनिवास, ‘डाबर’ ग्रुप के चेयरमैन पूरन डाबर, ‘अमर उजाला’ के डाइरेक्टर प्रोबल घोषाल का नाम शामिल है।

इसके अलावा जूरी के अन्य सदस्यों में ‘IMI’ के डाइरेक्टर जनरल डॉ. हिमाद्रि दास, ‘Adobe’ के एमडी (भारत और दक्षिण एशिया) कुलमीत बावा, कांग्रेस प्रवक्ता संजय झा, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता घनश्याम तिवारी, भाजपा प्रवक्ता शाजिया इल्मी, ‘AAP’ के कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा, ‘Sai Estate Consultants’ के एमडी अमित वाधवानी, ‘यूरोमैक्स कैपिटल’ के फाउंडर और चेयरमैन सुबोध नारायण अग्रवाल, पत्रकार और फिल्म लेखिका दीपा गहलोत, ‘AVIVA Life Insurance’ के पूर्व सीईओ और एमडी दीपक वर्मा, ‘EB5 USA Services’ के फाउंडर हरजीत सिंह, ‘Adfactors PR’ के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर मदन बहल, ‘TTC’ के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर पारुल सोनी, ‘SKA Advisors’ के फाउंडर और चेयरमैन सुनील अलघ और ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ के पूर्व जनरल सेक्रेटरी और फिल्म प्रड्यूसर भुवन लाल शामिल हैं। 


टैग्स इनबा
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago