होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘मीडिया मैंगो फेस्टिवल’ ने मोह लिया सबका मन, तस्वीरों में देखें झलकियां...

‘मीडिया मैंगो फेस्टिवल’ ने मोह लिया सबका मन, तस्वीरों में देखें झलकियां...

शायर मुनव्वर राणा की इन्ही पंक्तियों के भाव के साथ दिल्ली के कांस्टीट्यूशन...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘इंसान के हाथों की बनाई नहीं खाते,

हम आम के सीजन में मिठाई नही खाते

शायर मुनव्वर राणा की इन्ही पंक्तियों के भाव के साथ दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में  मैंगो पार्टी और मैंगो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नेशनल मीडिया क्लब के इस महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला ने किया।


‘मीडिया मैंगो फेस्टिवल 2018’ के नाम से हुए इस महोत्सव में मुख्य आकर्षण आम की प्रदर्शनी रही जिसमें 250 से अधिक प्रजातियों के आमों को प्रदर्शित किया गया।


इस महोत्सव के दौरान बृज के कलाकारों ने राधा-कृष्ण को लेकर मनमोहक भजन सुनाए, तो वहीं दूसरी तरफ फूलों की होली ने आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया।


इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम भाई रूपाला ने कहा कि मैंगो पार्टी का यह आयोजन देश मे अकेला है जो अपनी भव्यता के लिए जाना जाता है। आए हुए अतिथियों ने आमों की प्रजातियों के बारे में न सिर्फ जानकारी ली, बल्कि उन्होंने इस पूरे महोत्सव की सराहना कर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया।


आयोजन में अतिथियों के आने का जो सिलसिला शाम पांच बजे से शुरू हुआ वो देर रात तक चला। क्लब के संस्थापक रमेश अवस्थी ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।


महोत्सव में  केंद्रीय खाद्य एवं रसद मंत्री राम विलास पासवान, केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रैद्योगिकी मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, राज्यमंत्री संजीव बाल्यान, महिला एवं विकास राज्यमंत्री कृष्णा राज,केंद्रीय राज्यमंत्री व पंजाब भाजपा के अध्यक्ष विजय सांपला, केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ला, राज्य मंत्री निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी,केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, केंद्रीय मंत्री अलफोन्स, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेगवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद भगत सिंह कोशियारी, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले,राज्यसभा सांसद अशोक बाजपेई, राज्य सभा सांसद सुखराम सिंह यादव, सांसद मुकेश राजपूत, सासंद राजवीर सिंह, सांसद अंजू बाला, सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा सांसद राजकुमार राजोरिया सहित उत्तर प्रदेश,मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली सहित कई राज्यो के 80 से अधिक सांसदों ने शिरकत की। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से विशेषरूप से आए कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्यक्रम की सराहना की।

यहां देखें अन्य तस्वीरें: 


















टैग्स मीडिया मैंगो फेस्टिवल 2018
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

15 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

14 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago