होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अफजल गुरु के बेटे ने 'प्राउड इंडियन' बयान को नकारा, भारतीय मीडिया को बताया 'झूठा'

अफजल गुरु के बेटे ने 'प्राउड इंडियन' बयान को नकारा, भारतीय मीडिया को बताया 'झूठा'

पुलवामा हमले के बाद जंग जैसे हालात पैदा करने और एयर स्ट्राइक को लेकर अतिसक्रियता दिखाने के लिए...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पुलवामा हमले के बाद जंग जैसे हालात पैदा करने और एयर स्ट्राइक को लेकर अतिसक्रियता दिखाने के लिए निशाने पर आया भारतीय मीडिया एक बार फिर कठघरे में है। इस बार संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु के बेटे गालिब गुरु ने मीडिया पर सवाल उठाये हैं। ग़ालिब गुरु ने बाकायदा एक विडियो जारी करके बताया है कि किस तरह मीडिया ने उसकी बातों को तोड़मोड़ कर पेश किया और यह साबित करने का प्रयास किया कि उसे भारतीय होने पर गर्व है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। 2 मिनट 20 सेकंड का यह विडियो देखने के बाद आप भी सोच में पड़ जायेंगे कि क्या वास्तव में ग़ालिब को हीरो बनाने की साजिश रची जा रही है?

अपने विडियो में ग़ालिब गुरु ने कहा कि भारतीय मीडिया में मेरे बारे में जो कुछ छपा, उसे न सिर्फ गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया, बल्कि उसमें अजीब बातें भी शामिल की गईं। उसने कहा, ‘उन्होंने (पत्रकारों ने) कहा था कि वो मेरे पासपोर्ट के बारे में बाइट निकालेंगे, लेकिन जब मैंने उनका लेख पढ़ा तो उसमें बिलकुल अलग चीज़ें थीं। मेरा प्रोपेगेंडा एक ही था कि अगर मेरे पास आधार कार्ड है तो पासपोर्ट क्यों नहीं हो सकता?  उन्होंने लिखा है कि मैं इंडियन सिटीज़न प्राउड हूं। एक चीज मैं बोलना चाहता हूं कि मैं भारतीय नागरिक होने पर गर्व कैसे कर सकता हूं? उन्होंने मेरे पापा को मारा है। उन्होंने मेरे पूरे परिवार और कश्मीरियों के साथ अन्याय किया है। तो मैं भारत पर गर्व कैसे कर सकता हूं? 

दरअसल, टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने पांच मार्च को ग़ालिब पर एक स्टोरी प्रकाशित की थी, जिसे पत्रकार आरती सिंह टीकू और रोहन दुआ ने तैयार किया था। इस स्टोरी में यह बताने का प्रयास किया गया है कि ग़ालिब को भारतीय होने पर गर्व है। रिपोर्ट में ग़ालिब के हवाले से कहा गया है कि वो आधार कार्ड मिलने पर बहुत खुश है और पासपोर्ट मिलने पर वह खुद को प्राउड इंडियन सिटीज़न महसूस करेगा। जबकि ग़ालिब ने खुद इन बातों को गलत ठहराया है। उसका साफ कहना है कि उसका एकमात्र मकसद पासपोर्ट प्राप्त करना है और इसलिए उसने मीडिया को बाइट दी थी, लेकिन उसने अपनी मनमर्जी के हिसाब से बातें जोड़ दीं। कल देश की कई प्रमुख न्यूज वेबसाइट्स ने भी टाइम्स ऑफ इंडिया की कॉपी के अनुसार खबरें चलाई थीं।

मेजर सुरेंद्र पूनिया ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ग़ालिब का यह विडियो शेयर किया है। उन्होंने ग़ालिब को हीरो बनाने के लिए मीडिया की भी खिंचाई की है। पूनिया ने लिखा है, ‘ग़ालिब तुम्हारे पिता एक आतंकवादी थे। तुम भारत को गलत बोल रहे हैं और फिर भी तुम्हें भारतीय पासपोर्ट चाहिए? कल कुछ मीडिया के जोकरों ने इसे प्राउड इंडियन के तौर पर पेश किया था।’

 

ग़ालिब गुरु के इस विडियो के सामने आने से एक बार फिर पत्रकारों और मीडिया की साख पर सवाल उठा है। इसके अलावा यह सवाल भी खड़ा हुआ है कि क्या पत्रकार ऐसे गंभीर मामलों में भी बिना सोच-विचार के कुछ भी लिख देते हैं? गौरतलब है कि आतंकी अफजल गुरु को 2001 में हुए संसद हमले का दोषी पाया गया था। जिसके तहत उसे 9 फरवरी 2013 को फांसी दी गई थी।


टैग्स पुलवामा हमला एयर स्ट्राइक गालिब गुरु अफजल गुरु
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

22 hours ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

6 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

5 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

5 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago