होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया ग्रुप ने हटाई स्टोरी, बताया ये कारण
मीडिया ग्रुप ने हटाई स्टोरी, बताया ये कारण
मीडिया परिदृश्य काफी तेजी से बदल रहा है, ऐसे में कई बार विरोधाभासी खबरें
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मीडिया परिदृश्य काफी तेजी से बदल रहा है। ऐसे में कई बार विरोधाभासी खबरें भी पब्लिश हो जाती हैं। ऐसा ही एक मामला ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ और वेबसाइट ‘ऑपइंडिया’ (OpIndia) द्वारा प्रकाशित स्टोरी के संबंध में आया है, जिसमें ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ ने आंकड़े सामने आने पर अपनी स्टोरी को वेबसाइट से हटा लिया है।
‘ऑपइंडिया’ में छपी एक खबर के मुताबिक ‘वेबसाइट’ के कॉलमिस्ट अभिषेक बनर्जी ने कुछ समय पूर्व गूगल ट्रेंड्स डाटा के आधार पर एक स्टोरी लिखी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किस तरह से राहुल गांधी से आगे हैं। इसके कुछ समय बाद ही ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ ने भी इस बारे में एक स्टोरी पब्लिश की। हालांकि ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ की स्टोरी बिल्कुल इसके विपरीत थी और इसमें आंकड़े बिल्कुल अलग थे। इसमें बताया गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगे हैं। अभिषेक बनर्जी द्वारा इस मामले को उठाने पर और आंकड़े पेश करने पर ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ ने अपनी स्टोरी को हटा लिया है।
‘ऑपइंडिया’ में छपी खबर के मुताबिक, उस लिंक पर अब ‘स्टोरी विथड्रॉन (Story Withdrawn)’ का एक मैसेज भी दिखाया जा रहा है। साथ ही ये कारण बताया जा रहा है कि आख़िर क्यों इस स्टोरी को हटा दिया गया। ‘बिजनेस स्टैंडर्ड’ ने अपना आर्टिकल हटाने के पीछे का कारण बताते हुए लिखा है- ‘यह आर्टिकल हटा दिया गया है क्योंकि ‘सबसे अधिक खोजे जाने वाले राजनेता’ की खोज करने के विभिन्न तरीके हैं और कुछ अन्य तरीकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी से आगे हैं।‘
टैग्स ऑपइंडिया बिजनेस स्टैंडर्ड