होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राजदीप सरदेसाई को मीडिया इंडस्ट्री ने इस तरह दी बधाई

राजदीप सरदेसाई को मीडिया इंडस्ट्री ने इस तरह दी बधाई

अंग्रेजी मीडिया के बेहद ही प्रतिभाशाली वरिष्ठ पत्रकारों में से एक हैं राजदीप सरदेसाई...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अंग्रेजी मीडिया के बेहद ही प्रतिभाशाली वरिष्ठ पत्रकारों में से एक  हैं राजदीप सरदेसाई, जो देश-दुनिया और समाज के हर क्षेत्र के प्रति गहरी और संवेदनशील समझ रखते हैं। पत्रकारिता में उनके अनुभव के आज तीस साल पूरा हो गए हैं। उन्होंने अपनी भाषा शैली और लेखन से पत्रकारिता की उन ऊंचाईयों को छू लिया है जहां पहुंचने का सपना हर पत्रकार देखता है। मीडिया इंडस्ट्री के वे लोग, जो कहीं न कहीं उनके सफर का हिस्सा रहे हैं या फिर उन्हें करीब से जानते हैं उन्होंने कुछ इस तरह से राजदीप सरदेसाई को बधाई दी है-

सोनिया सिंह, एडिटोरियल डायरेक्टर, NDTV

बेजोड़ और लाजवाब शख्सियत हैं राजदीप सरदेसाई

राजदीप सरदेसाई पत्रकारिता की वर्तमान पीढ़ी के ऐसे पत्रकार है, जिन्होंने कई बड़े आयाम रचे हैं। उनकी शख्सित बेजोड़ और लाजवाब है। पिछले तीन दशकों में उन्होंने बतौर पत्रकारिता के बढ़ते स्वरूप को देखा है। तीस साल के उनके अद्भुत सफर पर मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।  

आलोक मेहता, वरिष्ठ पत्रकार :  

अपने विचारों को लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं राजदीप-

राजदीप सरदेसाई ने प्रिंट से अपनी शुरुआत की थी, इसके बाद वे टेलिविजन पत्रकारिता में आए। यहां रहकर उन्होंने जिस तरह की पत्रकारिता की है, वह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है और यह मीडिया के लिए भी गौरव की बात है।

‘एनडीटीवी’ से अपनी पहचान बनाने के बाद राजदीप सरदेसाई ने अपनी कंपनी भी शुरू की और यहां पर भी काफी अच्छा काम किया। यूपीए की सरकार हो या एनडीए की सरकार, उनके वैचारिक मतभेद जरूर रहे हैं। इस मामले में उनका सरकार से वैचारिक संतुलन नहीं बन पाया और वे अपने विचारों को लेकर सरकार से समझौता करने को तैयार नहीं होते हैं।

राजदीप सरदेसाई को सरकार विरोधी माना जाता है, लेकिन मेरा मानना है कि ऐसा नहीं है, वे अपने विचारों को लेकर ज्यादा संवेदनशील दिखाई देते हैं। ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए और बाद में भी उन्होंने संपादकीय स्वतंत्रता पर जोर दिया। मेरा मानना है कि संपादकीय गरिमा को बनाए रखने में राजदीप सरदेसाई का बहुत बड़ा योगदान है।

सुपर्णा सिंह, सीईओ, ‘NTDV’-

बड़े ही रोचक, अनुभवी और सीखने वाले थे वे दिन-

न्यूजरूम के उन शुरुआती दिनों के बारे में सोच रही हूं, जब आपके साथ लेखन, संपादन और शूट करते थे। वो हमारे लिए बड़े रोचक, अनुभवी और सीखने वाले दिन थे। आपको बधाई।

विजय त्रिवेदी, एडिटर (डिजिटल), हिन्दुस्थान समाचार :

कम ही लोगों में दिखती है राजदीप जैसी क्वॉलिटी-

राजदीप सरदेसाई के बारे में मैं बस यही कहना चाहूंगा कि वे बहुत अच्छे इंसान हैं। मैंने उनके साथ करीब 15 साल काम किया है और 25 साल से मेरी उनके साथ दोस्ती है। तो मैं बस यही कहना चाहूंगा कि राजदीप सरदेसाई पर पद, प्रतिष्ठा और पावर कभी हावी नहीं होती है। जिन लोगों ने उनके साथ काम किया है, वे इस बात को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। जूनियर से जूनियर रिपोर्टर भी उनके साथ काफी सहज महसूस करता है। यह क्वॉलिटी बहुत ही कम लोगों में दिखाई देती है।

मैं राजदीप के बारे में यही कहना चाहता हूं कि वे बेहतर दोस्त और बेहतर इंसान हैं और जिससे भी मिलते हैं, उसका दिल जीत लेते हैं।

निधि कुलपति, सीनियर एंकर, ‘NTDV इंडिया’

कम लोगों में ही दिखता है राजदीप सरदेसाई जैसा डेडिकेशन-

राजदीप सरदेसाई के साथ काम करने का मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा है। जब ‘एनडीटीवी’ में वे हमारे एडिटर थे, तो हम देखते थे कि वे किस निष्ठा के साथ काम करते हैं। वह बिना रुके लगातार काम करने वालों में से हैं। सुबह से रात तक हमने उन्हें काम करते हुए देखा है, इससे उनके डेडिकेशन का पता चलता है। उनके साथ काम करने के दौरान हमें ये भी देखने को मिला कि वे कभी हिंदी और अंग्रेजी में भेदभाव नहीं करते हैं।

न्यूज रूम में हम सभी के बीच खड़े होकर वह अपने अनुभव शेयर करते रहते थे। जैसे मैं ज्यादातर ऑफिस का काम देखती थी और रिपोर्टिंग पर मेरा जाना कम ही होता था तो ऐसे में राजदीप सरदेसाई फील्ड के जो अनुभव हमारे साथ शेयर करते थे, उन्हें मैं अपने शो में भी इस्तेमाल करती थी।

वह हमेशा हमारा उत्साह बढ़ाते रहते थे। किस रिपोर्टर से कैसे काम लेना है, यह उन्हें अच्छी तरह से आता है। आज भी कभी जब उनसे मुलाकात होती है तो बहुत अच्छा लगता है। राजदीप सरदेसाई की बात करें तो काम के प्रति निष्ठा, सभी को साथ लेकर चलना उनकी खासियत है। हमें उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है।

ह्रदयेश जोशी, वरिष्ठ पत्रकार –

बहुत ही शानदार पत्रकार हैं राजदीप सरदेसाई-

राजदीप सरदेसाई बहुत ही अच्छे और शानदार व्यक्ति हैं। उनके काम करने का तरीका बेहद ही अलग है। एक रिपोर्टर के तौर पर आप उनका विरोध कर सकते हो, आप उनसे लड़-झगड़ सकते हैं। वे कभी इस बात का बुरा नहीं मानते। ट्विटर पर मेरे उनसे कई बार मतभेद हुए हैं, लेकिन उन्होंने इसका कभी बुरा नहीं माना। इस मौके पर मैं उन्हें बधाई देता हूं। 

सिद्धार्थ विनायक पाटणकर, एडिटर (ऑटो प्रोग्रामिंग), NDTV-

आपको बहुत-बहुत बधाई!, आप उनमें से एक हो, जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा है।

 


टैग्स राजदीप सरदेसाई
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

7 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

9 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

8 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

8 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

8 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

9 hours ago