होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Network18 के डिजिटल CEO मनीष माहेश्वरी ने लिया ये बड़ा फैसला
Network18 के डिजिटल CEO मनीष माहेश्वरी ने लिया ये बड़ा फैसला
‘नेटवर्क18’ (Network18) ग्रुप से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘नेटवर्क18’ (Network18) ग्रुप से एक बड़ी खबर है। दरअसल, 'नेटवर्क18 डिजिटल' (Network18 Digital) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर मनीष माहेश्वरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार, मनीष माहेश्वरी फिलहाल नोटिस पीरियड पर काम कर रहे हैं। चर्चा है कि एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेजिडेंट और हेड (कॉरपोरेट डेवलपमेंट और डिजिटल स्ट्रैटेजी) पुनीत सिंघवी सीईओ पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
माहेश्वरी ने अप्रैल 2016 में ग्रुप को जॉइन किया था और अपनी करीब ढाई साल की पारी के दौरान वह ग्रुप की डिजिटल प्रॉपर्टी जैसे- मनीकंट्रोल, फर्स्टपोस्ट, न्यूज18, सीएनबीसी-टीवी18, क्रिकेटनेक्स्ट और In.com की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
‘नेटवर्क18’ को जॉइन करने से पूर्व मनीष ‘फ्लिपकार्ट’ के साथ काम करते थे। ‘Intuit’ में जनरल मैनेजर और मैनेजिंग डायरेक्टर रहने के साथ-साथ मनीष ‘McKinsey & Company’ और ‘Procter & Gamble’ के साथ भी काम कर चुके हैं।
दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक मनीष ने पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी के ‘Wharton Business School’ से एमबीए की पढ़ाई की है।
टैग्स नेटवर्क18 मनीष माहेश्वरी