होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राधाकृष्णन का निधन इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति: अनिल सिंघवी
राधाकृष्णन का निधन इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति: अनिल सिंघवी
राधाकृष्णन नायर पत्रकारिता का स्तंभ थे। वह 25 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
अनिल सिंघवी
मैनेजिंग एडिटर, जी बिजनेस ।।
राधाकृष्णन नायर पत्रकारिता का स्तंभ थे। वह 25 साल से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय थे। एक नम्र और सभी को समान समझने वाले व्यक्ति के रूप में वह हमेशा याद किए जाएंगे। सितंबर 2014 में वह सीएनएन-न्यूज 18’ (CNN-News18) के मैनेजिंग एडिटर बने थे।
राधाकृष्णन ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत न्यूज एजेसी ‘यूएनआई’ (UNI) में केरल से की थी। इसके बाद वे दिल्ली आ गए। टीवी में उन्होंने अपनी पारी वर्ष 1995 में ‘TV-18’ के साथ शुरू की थी। यहां वह दूरदर्शन, बीबीसी, सोनी और एशिया के पहले बिजनेस चैनल ‘ABNi’ के लिए कार्यक्रम प्रड्यूस करते थे। राधाकृष्णन नायर का निधन इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
टैग्स अनिल सिंघवी रामकृष्णन नायर