होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ पर देश की मीडिया से ये बोलीं ममता बनर्जी....
'राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ पर देश की मीडिया से ये बोलीं ममता बनर्जी....
'राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ पर देश की मीडिया से ये बोलीं ममता बनर्जी....
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'राष्ट्रीय प्रेस दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश के सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने देश की मीडिया और पत्रकारों से अपील भी की कि उन्हें बेबाकी से पत्रकारिता करते हुए सिर्फ सच की रिपोर्टिंग ही करनी चाहिए।
ममता बनर्जी ने ट्वीट के जरिए कहा, 'राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मैं सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देती हूं। मीडिया जनतंत्र का चौथा महत्वपूर्ण स्तंभ है और मीडिया को हमेशा सच की ही रिपोर्टिंग करनी चाहिए।’
On the occasion of #NationalPressDay, my best wishes to all #journalists. The #media is the fourth pillar of #democracy and must always report the truth. May these words inspire you, “Where the mind is without fear and the head is held high...”
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) November 16, 2018
उन्होंने महान कवि रविंद्रनाथ टैगोर की एक
कविता की पंक्ति का उदाहरण देते हुए लिखा ये शब्द आपको प्रेरित कर करें, 'जहां मन डर के बिना कोई कार्य करता है
और सिर हमेशा ऊंचा रहता है'।
गौरतलब है कि ‘राष्ट्रीय प्रेस दिवस’ हर वर्ष 16 नवंबर को निर्भीक और आजाद पत्रकारिता के
लिए मनाया जाता है।
टैग्स