होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब यूं डिजिटल वर्ल्ड में LSTV ने बढ़ाया कदम...

अब यूं डिजिटल वर्ल्ड में LSTV ने बढ़ाया कदम...

डिजिटल की दुनिया में लोक सभा टीवी (LSTV) ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

डिजिटल की दुनिया में लोक सभा टीवी (LSTV) ने एक कदम और आगे बढ़ाते हुए अपना मोबाइल ऐप और नई वेबसाइट (loksabhatv.nic.in) लॉन्च की है। लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने मंगलवार को लोक सभा टीवी के मोबाइल ऐप और नई वेबसाइट का लोकार्पण किया। यह कार्यक्रम संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग में संपन्न हुआ।

मोबाइल ऐप के विषय में उन्होंने कहा कि ‘लोकसभा टीवी समयानुकूल काम कर रहा है और हर काम को आकर्षक तरीके से पेश करना अच्छा है। आज मनुष्य की मानसिकता यह है, कि जब चाहूं तब वो चीज मिलनी चाहिए और मोबाइल वही सुविधा प्रदान करता है।’ उन्होंने कहा, कि ‘अब ऐप के माध्यम से कहीं भी, कभी भी लोक सभा की कार्यवाही और उसके कार्यक्रमों को मोबाइल पर देखा जा सकता है।’


इसी तरह लोक सभा टीवी की वेबसाइट भी यूजर फ्रेंडली बनाई गई है। वेबसाइट के होमपेज पर लोक सभा टीवी को लाइव देखा जा सकता है।  इसके अलावा माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और लोक सभा स्पीकर के भाषण को देखा और सुना जा सकता है। साथ ही सभी माननीय लोक सभा सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के विडियो क्लिपिंग भी देखे जा सकते हैं। इसके अलावा आम जन लोक सभा टीवी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वेबसाइट के पेज के माध्यम से जा सकते हैं। उन्होंने इस कार्य की जिम्मेदारी संभाल रहे लोक सभा टीवी के सोशल मीडिया हेड कार्तिकेय हरबोला को भी बधाई दी।


समय के साथ परिवर्तन की जरूरत पर बल देते हुए महाजन ने कहा, ‘मोबाइल ऐप और वेबसाइट परिवर्तनशील होते हैं और उसमें बदलाव होते रहना चाहिए।’ वेबसाइट के बारे में उन्होंने कहा कि ‘स्क्रॉल फॉर्मेट में होने की वजह से वेबसाइट को देखना आसान होगा और इसके फॉन्ट भी आकर्षक हैं।’ लोक सभा अध्यक्ष ने प्रश्न काल का अलग कॉर्नर रखने की सराहना करते हुए कहा कि ‘संसद की कार्यवाही में प्रश्नकाल सबसे महत्वपूर्ण होता है और मंत्री और सरकार को भी प्रश्न काल के दौरान जिम्मेदारी से बोलना पड़ता है। इसलिए प्रश्न काल से जुड़े सभी लोग अभ्यास करके वहां बैठते हैं।’

कार्यक्रम के अंत में लोक सभा अध्यक्ष ने इस कार्य के लिए लोक सभा टीवी के सोशल मीडिया हेड कार्तिकेय हरबोला को बधाई दी। कार्यक्रम का प्रारंभ लोक सभा टीवी के प्रमुख संपादक और मुख्य कार्यकारी आशीष जोशी ने किया। टीवी के कार्यकारी निदेशक सुमित सिंह ने कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। बता दें कि देशभर से चुनिंदा पत्रकारों की सूची में कार्तिकेय हरबोला को भी हाल ही में गूगल द्वारा फैक्ट चेकिंग ट्रेनिंग के लिए चयनित किया गया था।

यहां देखें विडियो :

 


टैग्स मोबाइल ऐप वेबसाइट...
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago