होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘Discovery’ के इंडिया हेड ने दिया इस्तीफा, पढ़िए वजह
‘Discovery’ के इंडिया हेड ने दिया इस्तीफा, पढ़िए वजह
ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया’ (Discovery Communications India) के हेड करन बजाज...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
सोनम सैनी
ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘डिस्कवरी कम्युनिकेशंस इंडिया’ (Discovery Communications India) के हेड करन बजाज ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस पद पर नई नियुक्ति होने तक वह अपना काम पहले की तरह करते रहेंगे।
इस बारे में ‘डिस्कवरी नेटवर्क इंटरनेशनल’ (Discovery Network International) के प्रेजिडेंट और सीईओ जेबी पेरेटे ने भारतीय टीम को एक ई-मेल भेजा है। इस ई-मेल में कहा गया है, ‘करन ने अपनी एंटरप्रिन्योर महत्वाकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिए यह फैसला किया है।’
ई-मेल में पेरेटे ने लिखा है, ‘पिछले दो वर्षों में करन ने डिस्कवरी के लिए बहुत योगदान दिया है और मैं इसके लिए उन्हें बहुत धन्यवाद देता हूं। नई पारी के लिए हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।’ ई-मेल में पेरेटे ने यह भी लिखा है, ‘जब तक हम करन की जगह पर नई नियुक्ति नहीं कर लेते हैं, वह कुछ महीने तक पहले की तरह हमारे साथ जुड़े रहेंगे।’
करन बजाज को वर्ष 2016 में ‘डिस्कवरी नेटवर्क्स’ में भारत और साउथ एशिया का हेड बनाया गया था। भारतीय अमेरिकी बजाज एक लेखक भी हैं और वह ‘Keep Off the Grass (2008)’, ‘Johnny Gone Down (2010)’ और ‘The Seeker (2015)’ जैसी प्रसिद्ध किताबें भी लिख चुके हैं। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) बेंगलुरु से स्नातक करन ‘आदित्य बिड़ला फाउंडेशन द्वारा तैयार की गई देश के टॉप टेन यंग बिजनेस लीडर्स की लिस्ट में भी शामिल रह चुके हैं।’ इससे पहले वह ‘Procter & Gamble’ और ‘Boston Consulting Group’ में भी काम कर चुके हैं।
टैग्स