होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार विनती शर्मा ने की नई शुरुआत, अब संभालेंगी ये जिम्मेदारी
पत्रकार विनती शर्मा ने की नई शुरुआत, अब संभालेंगी ये जिम्मेदारी
पत्रकार विनती शर्मा ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित ' 5Dots Partners' कंपनी के साथ बतौर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकार विनती शर्मा ने हरियाणा के गुरुग्राम स्थित ' 5Dots Partners' कंपनी के साथ बतौर कंटेंट मैनेजर अपनी नई पारी की शुरुआत की है। विनती शर्मा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता के साथ ही बुक पब्लिशिंग इंडस्ट्री में भी काम किया है। ट्रेडिशनल पत्रकारिता से लेकर ऑनलाइन पत्रकारिता तक का उन्हें अनुभव है।
आगरा के 'केएमआई' संस्थान से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (2004-2006) की डिग्री हासिल करने से पहले विनती ने करीब तीन साल (अप्रैल 2001-अप्रैल 2004) तक आगरा में 'ओसवॉल प्रिंटर्स एंड पब्लिशर्स प्राइवेट लिमिटेड' के यहां बतौर सब-एडिटर काम किया था।
वर्ष 2006 में पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद उन्होंने आगरा से निकलने वाले 'डीएलए' अखबार से पत्रकारिता करियर की शुरुआत की। उसके बाद वे 'जागरण प्रकाशन लिमिटेड' के अखबार 'आईनेक्स्ट', साप्ताहिक अखबार 'न्याय दृष्टि' में अपनी सेवाएं दीं।
पर 2010 में विनती एक बार फिर आईनेक्स्ट' से जुड़ गईं। यहां उन्होंने बतौर आउटपुट हेड और वेब-कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वे 2014 में 'ओसवाल बुक्स' के साथ बतौर एसएमई अपनी नई पारी शुरू की और नवंबर 2015 तक इससे जुड़ी रहीं। हालांकि जल्दी ही उन्होंने यहां से विदा ले ली और फ्रीलॉन्सर के तौर पर किताब लेखन, अनुवाद और कॉपी एडिटिंग का काम करने लगी। लगभग दो साल तक ये काम करने के बाद विनती नवंबर 2017 में आगरा में ही 'साहित्य भवन' के साथ जुड़ गईं। यहां मैनेजिंग एडिटर के पद पर रहीं।
टैग्स