होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार विकास सिंह डागर की लंबी छलांग
पत्रकार विकास सिंह डागर की लंबी छलांग
‘न्यूज1इंडिया’ के साथ सफर समाप्त करने के बाद पत्रकार विकास सिंह डागर अब ...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘न्यूज1इंडिया’ के साथ अपनी पारी को विराम देने के बाद पत्रकार विकास सिंह डागर अब तेजी से उभरते चैनल ‘हिंदी खबर’ से जुड़े हैं, जहां इन्हें एसोसिएट एडिटर की जिम्मेदारी मिली है। विकास यहां स्पेशल स्टोरीज व इवेंट प्रमुखता से करते नजर आएंगे , साथ ही एडिटोरियल डिपार्टमेंट में भी एक्टिव रहेंगे।
आपको बता दें कि विकास ‘न्यूज1इंडिया’ की कोर टीम के मेंबर थे, जहां इन्हें सीनियर रिपोर्टर की पोस्ट मिली थी, बाद में विकास को अच्छी परफॉर्मेंस का इनाम मिला तो उत्तराखंड ब्यूरो बना दिया गया।
इससे पहले विकास ‘इंडिया न्यूज’, ‘अमर उजाला’, ‘सुदर्शन न्यूज़’ व ‘नेशनल वॉइस’ न्यूज़ चैनल में भी काम कर चुके हैं। ‘नेशनल वॉइस’ से पहले वे ‘सुदर्शन न्यूज़’ चैनल के ग़ाज़ियाबाद में रिपोर्टर हुआ करते थे। विकास ने पत्रकारिता की पढ़ाई चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से की है।
टैग्स हिन्दी खबर विकास सिंह डागर न्यूज1इंडिया