होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार सैयद इरशाद हुसैन ने इस चैनल से की टीवी चैनल्स की दुनिया में वापसी
पत्रकार सैयद इरशाद हुसैन ने इस चैनल से की टीवी चैनल्स की दुनिया में वापसी
करीब साढ़े तीन साल तक डिजिटल मीडिया में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद पत्रकार सैयद इरशाद हुसैन...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
करीब साढ़े तीन साल तक डिजिटल मीडिया में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद पत्रकार सैयद इरशाद हुसैन ने न्यूज चैनलों की दुनिया में वापसी की है। अब उन्होंने वरिष्ठ टीवी पत्रकार पुण्य प्रसून वाजपेयी की कमान में रिलॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘सूर्या समाचार’ का दामन थाम लिया है। यहां उन्हें एंकर कम रिपोर्टर की ज़िम्मेदारी मिली है।
‘सूर्या समाचार’ से पहले सैयद इरशाद हुसैन ‘न्यूज़ इंडिया’ में एंकर के साथ आउटपुट का काम भी संभाल चुके हैं। इसके अलावा वह ‘ज़ी मीडिया’ (बिहार-झारखंड) में एंकर हेड भी रह चुके हैं।
टैग्स सूर्या समाचार सैयद इरशाद हुसैन