होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / समाचार प्लस को अलविदा कह पत्रकार संतोष पाठक ने शुरू किया नया सफर
समाचार प्लस को अलविदा कह पत्रकार संतोष पाठक ने शुरू किया नया सफर
‘समाचार प्लस (यूपी/उत्तराखंड/राजस्थान)’ चैनल में लंबे समय से कार्यरत संतोष पाठक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘समाचार प्लस (यूपी/उत्तराखंड/राजस्थान)’ चैनल में लंबे समय से कार्यरत संतोष पाठक ने यहां से अलविदा कह दिया है। उन्होंने मार्च 2014 में दिल्ली के डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में ’समाचार प्लस’ जॉइन किया था।
संतोष पाठक ने अपना नया सफर अब 'ANI' के साथ बतौर सीनियर स्पेशल करेसपॉन्डेंट शुरू किया है। ‘ANI’ में भी संतोष पाठक को केन्द्रीय बीजेपी कवर करने की जिम्मेदारी दी गई है।
संतोष पाठक ने पत्रकारिता की शुरुआत 2005 में ‘ईटीवी’ के साथ की थी, जहां उन्होंने वर्ष 2009 तक काम किया। ‘ईटीवी’ के बाद उन्होंने करीब तीन वर्षों तक ‘लाइव इंडिया’ ( 2009-2012 ) में भी बतौर वरिष्ठ संवाददाता काम किया। इस दौरान उन्होंने अन्ना-रामदेव आंदोलन को कवर करने के साथ-साथ सत्य साईं बाबा से जुड़ी कई एक्सक्लूसिव खबरें भी ब्रेक कीं। वर्ष 2012 में वह ‘श्री न्यूज़’ ( 2012-2013 ) से जुड़े, लेकिन यहां उन्होंने करीब 6 महीने तक ही काम किया। इसके बाद लगभग एक साल तक वह ‘न्यूज़ एक्सप्रेस’ ( 2013-2014 ) के साथ भी बतौर विशेष संवाददाता जुड़े रहे।
लगभग 14 वर्षों के अपने पत्रकारिता करियर में वह एन.के. सिंह, सुधीर चौधरी और निशांत चतुर्वेदी जैसे दिग्गज पत्रकारों के साथ काम कर चुके हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद संतोष ने इसी यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस से पत्रकारिता की पढ़ाई भी की है।
टैग्स संतोष पाठक