होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस मीडिया ग्रुप से जुड़ीं पत्रकार रमा सोलंकी, मिली बड़ी भूमिका
अब इस मीडिया ग्रुप से जुड़ीं पत्रकार रमा सोलंकी, मिली बड़ी भूमिका
पत्रकार रमा सोलंकी ने अपनी पत्रकारीय पारी की नई शुरुआत...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकार रमा सोलंकी ने अपनी पत्रकारीय पारी की नई शुरुआत की है। उन्होंने अब देश के प्रमुख मीडिया समूह 'जागरण प्रकाशन लिमिटेड' की डिजिटल विंग ‘जागरण न्यू मीडिया’ का दामन थाम लिया है। यहां उन्हें जागरण न्यू मीडिया के फैक्ट चेक और न्यूज वेरिफिकेशन पोर्टल ‘विश्वास न्यूज’ (www.vishvas.news) में न्यूज एडिटर पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपनी नई भूमिका में रमा सोलंकी इस पोर्टल में न्यूज की फैक्ट चेकिंग के लिए जिम्मेदार होंगी और इन स्टोरीज के आधार पर विडियो तैयार करेंगी। राजस्थान में जयपुर की मूल निवासी रमा सोलंकी को विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स (टीवी, डिजिटल और सोशल मीडिया) में काम करने का 11 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह ‘आजतक’ और ‘इंडिया न्यूज’ जैसे मीडिया ब्रैंड्स के साथ काम कर चुकी हैं।
टैग्स जागरण न्यू मीडिया रमा सोलंकी