होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NewsX को बाय बोल युवा पत्रकार राहुल गौतम ने किया नए सफर का आगाज

NewsX को बाय बोल युवा पत्रकार राहुल गौतम ने किया नए सफर का आगाज

‘न्यूजएक्स’ (NewsX) चैनल के साथ बतौर करेसपॉन्डेंट करीब सवा दो साल लंबी अपनी पारी को...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

‘न्यूजएक्स’ (NewsX) चैनल के साथ बतौर करेसपॉन्डेंट करीब सवा दो साल लंबी अपनी पारी को विराम देकर युवा पत्रकार राहुल गौतम ने नए साल पर अब नई शुरुआत की है। उन्होंने अब नए शुरू होने वाले चैनल ‘हार्वेस्ट टीवी’ (Harvest TV) का दामन थाम लिया है। उन्हें यहां प्रिंसिपल करेसपॉन्डेंट पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  

‘न्यूजएक्स’ में अपनी पारी के दौरान कई बड़ी घटनाओं को कवर कर चुके राहुल गौतम देश की बड़ी न्यूज एजेंसियों में शुमार ‘यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया’ (United News of India) में भी रिपोर्टर के तौर पर करीब एक साल तक काम कर चुके हैं।

दिल्ली के भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता (अंग्रेजी) में पीजी डिप्लोमा करने के बाद राहुल गौतम ने ‘दैनिक जागरण’ अखबार से इंटर्नशिप की है। इस दौरान उन्हें बतौर रिपोर्टर ‘दैनिक जागरण सिटी प्लस’ के साथ काम करने का मौका मिला, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।

राजनीति और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रयी मुद्दों पर अच्छी पकड़ रखने वाले दिल्ली के राहुल गौतम न्यूज एजेंसी ‘NNIS’ में भी पॉलिटिकल रिपोर्टर के तौर पर करीब एक साल काम कर चुके हैं।

टैग्स राहुल गौतम
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

13 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

14 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

14 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

14 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

13 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है