होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / किसी ने नहीं सोचा था कि पत्रकार पीयूष उपाध्याय उठा सकते थे ऐसा कदम
किसी ने नहीं सोचा था कि पत्रकार पीयूष उपाध्याय उठा सकते थे ऐसा कदम
कई अखबारों के लिए फ्रीलांस कर रहे पत्रकार पीयूष उपाध्याय ने खुदकुशी कर ली...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कई अखबारों के लिए फ्रीलांस कर रहे पत्रकार पीयूष उपाध्याय ने खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब 8.30 बजे उन्होंने आत्महत्या की। वे मुंबई के मालाड पश्चिम स्थित मार्वे रोड पर बनी अस्मिता ज्योति बिल्डिंग में अपनी पत्नी, एक बेटी और बेटा के साथ रहते थे। मालवणी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
45 वर्षीय पीयूष उपाध्याय मूलत: उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले थे और 'दैनिक जागरण', ' सामना' व कई अन्य अखबारों के लिए फ्रीलांसिंग करते थे। वे कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और अभिनेता राहुल रॉय आदि के बिजनेस मैनेजर भी थे।
उनके निधन पर फिल्म पत्रकारों की संस्था चेम्बर ऑफ फिल्म जर्नलिस्ट के प्रेसिडेंट इंद्र मोहन पन्नू, उपाध्यक्ष अतुल मोहन, ट्रेजरार मनीषा रेगे, फिल्म पत्रकार मिथलेश सिन्हा, नरेंद्र गुप्ता, पुनीत खरे, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पराग छापेकर, इकबाल परवेज, रवि जैन, सैयद इकबाल, रोहित तिवारी, शशिकान्त सिंह, भारती दुबे आदि ने गहरा शोक जताया है।
टैग्स पीयूष उपाध्याय