होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार के परिजनों को 16 साल बाद मिला इंसाफ...

पत्रकार के परिजनों को 16 साल बाद मिला इंसाफ...

हरियाणा के पत्रकार के परिजनों की लड़ाई आखिर रंग लाई और 16 साल बाद...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

हरियाणा के पत्रकार के परिजनों की लड़ाई आखिर रंग लाई और 16 साल बाद उन्हें कोर्ट से न्याय मिला। दरअसल, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में पंचकूला की सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम समेत चार लोगों को दोषी ठहराया है। जज जगदीप सिंह की अदालत ने गुरमीत के साथ कृष्ण लाल, कुलदीप और निर्मल सिंह को दोषी करार दिया है। दो साध्वियों के साथ दुष्कर्म के मामले में डेरा प्रमुख फिलहाल 20 साल की सजा काट रहा है। अब इस मामले में 17 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी।

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत सिंह की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई। फैसले के मद्देनजर डेरा सच्चा सौदा, सुनारिया जेल और विशेष अदालत के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पंजाब और हरियाणा पुलिस ने अलर्ट जारी किया था।

गौरतलब है कि पत्रकार रामचंद्र छत्रपति को 24 अक्‍टूबर 2002 को गोली मार दी गई थी। 21 नवंबर 2002 को रामचंद्र की दिल्ली के अपोलो अस्पताल में मौत हो गई थी। पत्रकार रामचंद्र सिरसा में स्‍थानीय अखबार ‘पूरा सच’ निकालते थे। उन्‍होंने ही डेरा सच्‍चा सौदा से जुड़ी खबरें प्रकाशित करना शुरू किया था और अपने अखबार में साध्‍वी यौन शोषण और रणजीत सिंह हत्‍याकांड का खुलासा किया गया था।

जनवरी 2003 में छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर प्रकरण की सीबीआई जांच करवाए जाने की मांग की थी। याचिका में अंशुल ने गुरमीत सिंह पर पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। पत्रकार के परिजनों की मांग पर मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने वर्ष 2007 में चार्जशीट दाखिल कर दी थी और राम रहीम को हत्या की साजिश रचने का आरोपी माना था। तबसे यह मामला चल रहा था, जिसमें शुक्रवार को कोर्ट ने राम रहीम को दोषी करार दिया है।

बताया जाता है कि छत्रपति को घर से बुलाकर पांच गोलियां मारी गई थीं। चूंकि छत्रपति सच्चाई लिखने से नहीं चूकते थे, उनकी धारदार पत्रकारिता की तूती बोलती थी। इस नाते 25 अक्टूबर 2002 को घटना के विरोध में सिरसा शहर बंद रहा था। तब से लेकर आज तक पत्रकार के परिजन इस मामले में टकटकी लगाए बैठे थे कि आखिर कब उन्‍हें न्‍याय मिलेगा।  

टैग्स रामचंद्र छत्रपति गुरमीत राम रहीम
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

21 hours ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है