होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन आरोपों में घिरे पत्रकार पर लगा लाखों का जुर्माना
इन आरोपों में घिरे पत्रकार पर लगा लाखों का जुर्माना
पत्रकार पर इन आरोपों के तहत लाखों रुपए का जुर्माना लगाया गया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मार्केट से जुड़ी अंदरूनी सूचनाओं को अपने संपर्कों से शेयर करने के मामले में फ्रेंच स्टॉक एक्सचेंज ने एक पत्रकार पर 40 हजार यूरो यानी करीब 32 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।
बताया जाता है कि ‘डेली मेल’ अखबार में लिखे अपने कॉलम में गॉफ फोस्टर (Geoff Foster) ने ऐसी सूचनाएं छापी थीं, जिनकी बदौलत शेयर में निवेश कर निवेशकों ने काफी फायदा उठाया।
आरोप है कि फोस्टर ने अपने संपर्कों को पहले ही बता दिया था कि वह अपने कॉलम में क्या लिखने जा रहे हैं। इससे बात फैल गई। वहीं, अब अखबार से रिटायर हो चुके फोस्टर ने इन आरोपों से इनकार किया है।
टैग्स