होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस चैनल के साथ पत्रकार चंदन दुबे ने शुरू की नई पारी
अब इस चैनल के साथ पत्रकार चंदन दुबे ने शुरू की नई पारी
पत्रकार चंदन दुबे ने ‘इंडिया न्यूज’ (India News) चैनल में करीब दस साल लंबी अपनी पारी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘इंडिया न्यूज’ (India News) चैनल में करीब दस साल लंबी अपनी पारी को विराम देकर पत्रकार चंदन दुबे ने अपना नया सफर ‘न्यूज नेशन’ (News Nation) चैनल के साथ शुरू किया है। ‘इंडिया न्यूज’ में आउटपुट डेस्क पर कार्यरत रहे चंदन दुबे को ‘न्यूज नेशन’ में सीनियर प्रड्यूसर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चंदन दुबे को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 13 साल का अनुभव है।
नोएडा में ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन’ (JIMMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद चंदन दुबे ने अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत ‘एस1’ न्यूज चैनल से बतौर रिपोर्टर की थी। यहां करीब दो साल काम करने के बाद उन्होंने यहां से अलविदा बोलकर ‘आजाद न्यूज’ चैनल जॉइन कर लिया था। यहां करीब एक साल अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ चैनल जॉइन कर लिया था और तब से वहीं कार्यरत थे।
टैग्स इंडिया न्यूज न्यूज नेशन चंदन दुबे