होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पत्रकार का बुरी हालत में मिला शव, फ्लैट से निकालने पर करनी पड़ी मशक्कत

महिला पत्रकार का बुरी हालत में मिला शव, फ्लैट से निकालने पर करनी पड़ी मशक्कत

दिल्ली से सटे नोएडा के एक रिहायशी इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

दिल्ली से सटे नोएडा के एक रिहायशी इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल, नोएडा के सेक्टर 99 की एक पॉश सोसायटी से 52 वर्षीय महिला पत्रकार का शव बहुत ही बुरी हालत में मिला है। बताया जा रहा है कि महिला पत्रकार देश के प्रतिष्ठित अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के न्यूज पोर्टल में कार्यरत थीं।

मृतका का नाम बबिता बसु बताया गया है, जो मूल रुप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। बबिता पति से तलाक के बाद, पिछले 2 साल से अकेले ही इस फ्लैट में रह रही थीं। उनका बेटा बेंगलुरु में रहता है। 

वहीं पुलिस ने बताया बबिता की मौत करीब 25 दिन पहले ही हो चुकी थी। फ्लैट से बदबू आने के बाद मकान मालिक ने पुलिस और महिला के बेटे को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सेक्टर 39 की पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा तो उनके भी होश उड़ गए। महिला पत्रकार का शव सड़ी-गली हालत में पड़ा हुआ था।

फ्लैट खुलते ही शव की बदबू पूरी सोसायटी में दूर-दूर तक फैल गई। आलम यह था कि सोसायटी में रह रहे लोगों के लिए घंटों सांस लेना दूभर हो गया था। तेज बदबू के कारण फ्लैट से शव निकालने के लिए पुलिस को भी कुछ देर तक इंतजार करना पड़ा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आखिरी बार 19 सितंबर को बबिता की उनके बेटे सिद्धार्थ से बात हुई थी। बबिता ने अपनी बीमारी के बारे में बताकर सिद्धार्थ को नोएडा बुलाया था, लेकिन सिद्धार्थ ने काम का दबाव बताकर दिवाली पर आने का आश्‍वासन दिया था।

बबिता के बेटे ने बताया कि उनकी मां को किडनी की प्रॉब्लम थी, जिसके चलते उन्हें हर हफ्ते दिल्ली के अस्पताल में डायलसिस के लिए जाना पड़ता था। बीमारी और अकेलेपन की वजह से वह अक्सर फ्लैट में ही बंद रहती थीं।      

गौरतलब है कि महिला को किडनी की समस्या थी, जिसके चलते वह कई सालों से वे परेशान थीं। उनका हर सप्ताह डायलिसिस होता था। इसी बीमारी के चलते महिला पत्रकार का तीन साल पहले पति से तलाक हो गया था, जिसके बाद उनके पति पश्चिम बंगाल में रहने चले गए थे। पति के तलाक देने और बेटे के बेंगलुरु में नौकरी करने की वजह से वह नोएडा के सेक्टर-99 स्थित अपने फ्लैट में अकेली रह रहीं थीं।

पड़ोसियों की माने तो पिछले 25 दिनों से महिला को घर के बाहर नही देखा गया है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago