होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार पर कसा शिकंजा, हैं ये गंभीर आरोप
पत्रकार पर कसा शिकंजा, हैं ये गंभीर आरोप
गंभीर आरोपों में घिरे एक पत्रकार को पुलिस ने गिरफ्तार किया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकार के खिलाफ दायर रिपोर्ट के अनुसार, हैदत ने खबर प्रकाशित की थी कि रविवर को हुए चुनाव के दौरान खुलना 1 निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या की तुलना में 22,419 अधिक वोट पड़े थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बारे में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि अखबार द्वारा प्रकाशित यह रिपोर्ट गलत सूचनाओं पर आधारित थी। चुनाव आयोग के निर्देश के बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
बताया जाता है कि ‘Daily Manabzamin’ के खुलना संवाददाता रशीदुल इस्लाम (Rashedul Islam) के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है और पुलिस उन्हें तलाश कर रही है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में डिजिटल सिक्योरिटी एक्ट काफी चर्चा का विषय रहा है। इसे लेकर काफी विवाद भी है। माना जा रहा है कि इससे प्रेस की स्वतंत्रता समाप्त हो जाएगी।
टैग्स पत्रकार बांग्लादेश