होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अनुज श्रीवास्तव ने थामा अब इस मीडिया ग्रुप का दामन
अनुज श्रीवास्तव ने थामा अब इस मीडिया ग्रुप का दामन
हिन्दुस्तान अखबार, दिल्ली में सेंट्रल डेस्क पर कार्यरत पत्रकार अनुज श्रीवास्तव...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
हिन्दुस्तान अखबार, दिल्ली से खबर है कि यहां सेंट्रल डेस्क पर कार्यरत पत्रकार अनुज श्रीवास्तव ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। नए साल पर अनुज ने अब एबीजी न्यूज के साथ नई पारी की शुरूआत की है।
अनुज श्रीवास्तव मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। केंद्रीय हिंदी संस्थान, दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 2008 में उन्होंने दैनिक जागरण के दिल्ली संस्करण के साथ डेस्क पर अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद वे अमर उजाला, दिल्ली संस्करण से जुड़े और इन दिनों हिन्दुस्तान अखबार में सेवाएं दे रहे थे।
टैग्स पत्रकार अनुज श्रीवास्तव