होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्यों एंकर नहीं कर पाया योगी की सभा की रिपोर्टिंग, जानें अजीब वजह
क्यों एंकर नहीं कर पाया योगी की सभा की रिपोर्टिंग, जानें अजीब वजह
पत्रकारों को रिपोर्टिंग के दौरान तमाम तरह की समस्याओं से दो-चार होना...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकारों को रिपोर्टिंग के दौरान तमाम तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ता है। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक मामले में पुलिस ने पत्रकार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली की कवरेज करने से महज इसलिए रोक दिया, क्योंकि पत्रकार ने काले रंग का कुर्ता पहना हुआ था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , ‘टाइम्स नाउ’ चैनल के इस सीनियर न्यूज एंकर ने जब अपना पक्ष रखने की कोशिश की तो पुलिस टीम ने उसे चेतावनी दी कि या तो वह उस स्थान से चला जाए अथवा उसे भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। बताया जाता है कि इसके बाद वाहन में बैठकर उक्त पत्रकार पुलिस के दिशा निर्देशों का इंतजार करता रहा। करीब एक घंटे तक भी पुलिस की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया न मिलने पर आखिर पत्रकार ने माइक अपने सहयोगी को सौंप दिया और वहां से चला गया।
हालांकि इस बारे में पत्रकार की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वहीं, अधिवक्ता संजय हेगडे ने पूरे मामले को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
A senior journalist & TV anchor was made to leave a Yogi rally, simply because he was wearing black. I wonder what will happen, if lawyers attend his rallies, straight from the court.
— SANJAY HEGDE (@sanjayuvacha) March 24, 2019
टैग्स पत्रकार योगी आदित्यनाथ टाइम्स नाउ