होम / प्रिंट / 242 साल पहले आज ही के दिन प्रकाशित हुआ था देश का ये पहला अखबार

242 साल पहले आज ही के दिन प्रकाशित हुआ था देश का ये पहला अखबार

आज के दौर में मीडिया की क्या भूमिका होनी चाहिए, क्या मीडिया अपनी जिम्मेदारियों को सही तरह से निभा रहा है, क्या वह वाकई निष्पक्ष है... सवाल कई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

आज के दौर में मीडिया की क्या भूमिका होनी चाहिए, क्या मीडिया अपनी जिम्मेदारियों को सही तरह से निभा रहा है, क्या वह वाकई निष्पक्ष है... सवाल कई हैं। भारत को आजाद हुए 73 साल हो गए हैं। इस दौरान भारत का मीडिया तमाम मुश्किलों को झेलते हुए लोगों तक देश-दुनिया की बड़ी खबरें पहुंचाता रहा। उसने कई उतार-चढ़ाव भी देखे, कई ऐसे मौके आए जब उसकी ईमानदारी पर सवाल उठे, लेकिन हर परिस्थिति में उसने देश के सामने सही तस्वीर पेश करने का प्रयास किया। ये बातें आज इसलिए मौजूं हैं क्योंकि आज ही के दिन, यानी 29 जनवरी, 1780 को भारत के पहले अखबार का प्रकाशन शुरू हुआ था। इस अखबार की नींव रखने वाला शख्स भारतीय नहीं, बल्कि एक आयरिशमैन था - जेम्स अगस्ट्न हिक्की।

29 जनवरी को ‘हिक्की डे’ भी कहा जाता है। देश का यह पहला अखबार अगस्ट्न हिक्की ने कोलकाता से निकाला, जिसका नाम ‘बंगाल गजट’ था और इसे अंग्रेजी में निकाला गया। इसे ‘बंगाल गजट’ के अलावा ‘द कलकत्ता जनरल ऐडवर्टाइजर’ और ‘हिक्कीज गजट’ के नाम से भी जाना जाता है। यह चार पृष्ठों का अखबार हुआ करता था और सप्ताह में एक बार प्रकाशित होता था।

हिक्की भारत के पहले पत्रकार थे जिन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता के लिये ब्रिटिश सरकार से संघर्ष किया। हिक्की ने बिना डरे अखबार के जरिए भ्रष्टाचार और ब्रिटिश शासन की आलोचना की। हिक्की को अपने इस दुस्साहस का अंजाम भारत छोड़ने के फरमान के तौर पर भुगतना पड़ा था। ब्रिटिश शासन की आलोचना करने के कारण ‘बंगाल गजट’ को जब्त कर लिया गया था। 23 मार्च 1782 को अखबार का प्रकाशन बंद हो गया। इस तरह भारत में मुद्रित पत्रकारिता शुरू करने का श्रेय हिक्की को ही जाता है। हिक्की के योगदान को भूलना नामुमकिन है।

तत्कालीन ब्रिटिश शासन के खिलाफ कलम उठाना किसी क्रांतिकारी कदम से कतई कम नहीं था। स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए अंग्रेजी हुकूमत से टकराने वाले हिक्की ने जर्नलिज्म को एक अलग दिशा और दशा दी। इसके लिए उन्होंने अंग्रेजी शासन से भी टकराने से गुरेज नहीं किया। एक वरिष्ठ पत्रकार के मुताबिक, प्रारंभिक दौर में उनकी पत्रकारिता पर कहीं न कहीं येलो जर्नलिज्म की छाप रही। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि मीडिया को सरकार के चंगुल से छुड़ाने के लिए वह कदम समय की मांग थी। इसी वजह से मीडिया लोकतंत्र का चौथा मजबूत खंभा बन पाया।


टैग्स अखबार संपादक न्यूजपेपर बंगाल गजट हिक्की
सम्बंधित खबरें

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

भारत को समझने का नया नजरिया देती रोहित सरन की किताब का विमोचन

वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरन की नई पुस्तक ‘100 Ways to See India: Stats, Stories, and Surprises’ का विमोचन 17 फरवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में किया गया।

2 days ago

जागरण प्रकाशन में बड़ा घटनाक्रम: 8 निदेशकों को हटाने का प्रस्ताव

जागरण मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड (JMNIPL) ने 7 स्वतंत्र निदेशकों और एक पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) को हटाने के लिए विशेष नोटिस जारी किया है।

1 week ago

HT मीडिया ने पोस्टल बैलेट नोटिस में किया बदलाव, नए स्क्रूटिनाइजर की नियुक्ति

HT मीडिया लिमिटेड ने अपने पोस्टल बैलेट नोटिस में बदलाव किया है, जिसकी जानकारी कंपनी ने शेयर बाजार को दी है।

1 week ago

AI के इस्तेमाल से बढ़ रही है कंपनी के काम की रफ्तार व प्रोडक्टिविटी: अन्ना अब्राहम

एचटी मीडिया ग्रुप की डिप्टी CFO व इन्वेस्टर रिलेशंस हेड अन्ना अब्राहम ने कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान कहा कि कंपनी ने इस तिमाही में ऑपरेशनल स्तर पर लगातार सुधार दिखाया है।

05-February-2026


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago