होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आईबीएन डिजिटल को बड़ा झटका, छूटा जयदीप कर्णिक का साथ
आईबीएन डिजिटल को बड़ा झटका, छूटा जयदीप कर्णिक का साथ
समाचार4मीडिया ब्यूरो आईबीएन डिजिटल को एक बड़ा झटका लगा है। इसके एडिटर जयदीप कर्णिक ने ग्रुप को अलविदा कह दिया है। जयदीप अपने गृहजिले इंदौर वापस लौट गए हैं। खबर है कि वो वेबदुनिया से जुड़े किसी नए प्रोजेक्ट की अगुआई करेंगे। बताया गया है कि नेटवर्क 18 के साथ जयदीप कर्णिक का जो कॉन्ट्रैंक्ट था, वह पूरा हो गया है और इसी के चलते अब जयदीप फिर अपना पूर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो आईबीएन डिजिटल को एक बड़ा झटका लगा है। इसके एडिटर जयदीप कर्णिक ने ग्रुप को अलविदा कह दिया है। जयदीप अपने गृहजिले इंदौर वापस लौट गए हैं। खबर है कि वो वेबदुनिया से जुड़े किसी नए प्रोजेक्ट की अगुआई करेंगे। बताया गया है कि नेटवर्क 18 के साथ जयदीप कर्णिक का जो कॉन्ट्रैंक्ट था, वह पूरा हो गया है और इसी के चलते अब जयदीप फिर अपना पूरा ध्यान वेबदुनिया पर ही लगा रहे हैं। गौरतलब है कि जयदीप तकरीबन डेढ़ साल से आईबीएन डिजिटल को एक प्रमुख के तौर पर संभाल रहे थे। डिजिटल जर्नलिज्म के महारथी माने जाने वाले जयदीप के छोटे से कार्यकाल में ग्रुप की प्रमुख वेबसाइटों आईबीएनलाइव.कॉम, आईबीएनखबर.कॉम, क्रिकेटनेक्सट.कॉम, न्यूज18.कॉम में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिले। कई नई नियुक्तियां हुईं, टीमों का विस्तार हुआ और वेबसाइटों के पेजव्यू में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई। जयदीप की अगुआई में ही ये प्रमुख वेबसाइटें वर्डप्रेस पर आईं और उनके लेआउट में आमूलचूल बदलाव हुए। इन बदलावों को पाठकों से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। सबसे ज्यादा फायदा आईबीएनखबर को हुआ, जिसकी टीम में नए और अनुभवी लोग जुड़े और उसके पेजव्यू में भी अच्छी खासी वृद्धि हुई। न्यूज18 की हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू साइटों ने भी पेजव्यू के मामले में गति पकड़ी। न्यूज18.कॉम का प्रदेश18.कॉम में सफल बदलाव जयदीप की एक प्रमुख उपलब्धि रही। आईबीएन डिजिटल हेड के रूप में जयदीप की नियुक्ति इसलिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि वे मूलतः हिंदी के पत्रकार हैं। ऐसा अपवादस्वरूप ही देखा गया है जब हिंदी पत्रकारिता से जुड़ी किसी शख्सियत को अंग्रेजी के प्रकाशनों की कमान भी सौंपी गई हो क्योंकि आईबीएन डिजिटल ग्रुप की पांच में से तीन साइटें अंग्रेजी की हैं।
टैग्स