होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IPRCCC 2018: इंडस्ट्री के दिग्गज उठाएंगे ये अहम मुद्दे
IPRCCC 2018: इंडस्ट्री के दिग्गज उठाएंगे ये अहम मुद्दे
पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में उल्लेखीय योगदान के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘इंडियन पीआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस अवॉर्ड्स...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में उल्लेखीय योगदान के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘इंडियन पीआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस अवॉर्ड्स (IPRCCA) 2018 का नौवां एडिशन 13 दिसंबर को गुरुगाम के होटल लीला एंबियंस में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत पांच कैटेगरी और 22 सब-कैटेगरी शामिल की गई हैं।
इस दौरान ‘इंडियन पीआर एंड कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस कॉन्फ्रेंस (IPRCCC) का भी आयोजन किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस की थीम ‘The importance of integrated communications and its challenges रखी गई है। इस कॉन्फ्रेंस के सातवें सेशन के लिए ‘Corporate Social Responsibility and Nation building; how communication supports in building blocks, bridging the gap between social responsibility and political governance’ टॉपिक रखा गया है।
कार्यक्रम के दौरान ‘Discovery India’ के डायरेक्टर (Corporate Communications and External Affairs) समीर बजाज और ‘Centre for Social Research’ की डायरेक्टर डॉ. रंजना कुमारी चर्चा करेंगे कि समाज और इसके विकास के प्रति ब्रैंड्स किस तरह संवेदनशील हैं।
समीर बजाज के पास स्ट्रेटजिक कम्युनिकेशंस, एडवोकेसी, पब्लिक रिलेशंस, इंटरनल कम्युनिकेशंस और सीएसआर में काम करने का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है। वह ‘Amway India’ और ‘STAR Sports’ में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।
वहीं, डॉ. रंजना कुमारी जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता और प्रमुख शिक्षाविद् हैं। वह ‘Women Power Connect’ की चेयरपर्सन भी हैं और महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही हैं। इसके अलावा वह एक अच्छी लेखक भी हैं। वह ‘South Asia Network Against Trafficking’ (SANAT) की को-ऑर्डिनेटर रह चुकी हैं और ‘Pre Conception and Pre Natal Diagnostic Tests Act, 2001’ के लिए गठित सेंट्रल एडवाइजरी बोर्ड की सदस्य भी रह चुकी हैं।
IPRCCA का प्रजेंटिंग पार्टनर AdFactors है और यह Media Mantra और MSL द्वारा को-पावर्ड है। इसमें गोल्ड-पार्टनर Kaizzen, PR Pundit और AvianWe हैं। The urban mobility partner ‘Uber’ है। The digital media partner ‘Media Value works’ है। ‘Policy Bazaar’ इसका knowledge partner है और ‘Text 100’, ‘The Publicist’ और ‘Kommune’ को-पार्टनर हैं। The lifestyle PR partner ‘ActiMedia’ और TV partner ‘NewsX’ है। इसके अलावा ‘Webershandwick’ क्रिएटिविटी पार्टनर है। IPRCCC का पार्टनर Pearl Academy है।
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें-
https://e4mevents.com/iprcca-2018/
टैग्स अवॉर्ड्स