होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मौसमी सिंह के सवाल से असहज हुए अमित शाह, कर बैठे ये गलती

मौसमी सिंह के सवाल से असहज हुए अमित शाह, कर बैठे ये गलती

पत्रकारों के तीखे सवाल कई बार नेताओं को इस कदर असहज कर देते हैं कि वो न चाहते हुए भी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पत्रकारों के तीखे सवाल कई बार नेताओं को इस कदर असहज कर देते हैं कि वो न चाहते हुए भी गलती कर बैठते हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा हाल ही में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की प्रेस कांफ्रेंस में देखने को मिला। सात दिसंबर की इस प्रेस कांफ्रेंस में शाह ने पत्रकारों से सभी सवालों के जवाब सहजता से दिए, लेकिन इंडिया टुडे ग्रुप की पत्रकार मौसमी सिंह के एक सवाल ने उन्हें असहज कर दिया। 

शाह के मन में सवाल से उपजी उथल-पुथल और खीज उनके चेहरे पर साफ़ नज़र आ रही थी, लेकिन सीधा जवाब देने के बजाय वो ये कहते हुए दूसरे पत्रकारों की ओर मुड़ गए कि पार्टी प्रवक्ता इसका उत्तर देंगे। अपने इस अप्रत्यक्ष जवाब में अमित शाह ने पार्टी प्रवक्ता का जो नाम लिया,  उसने इस प्रेस कांफ्रेंस को सोशल मीडिया पर और भी वायरल कर दिया।

दरअसल, प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने पर मौसमी सिंह ने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए अमित शाह से पूछा, ‘राहुलजी कहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने साढ़े चार साल में एक बार भी प्रेसवार्ता नहीं की, जबकि हम इस तरह से प्रेसवार्ता करते हैं, आप हमारी प्रेसवार्ता देख सकते हैं’।‘ 


ये सवाल सुनते ही अमित शाह के चेहरे की मुस्कुराहट एकदम से गायब हो गई। उन्होंने बेहद गंभीर अंदाज़ में कहा कि ‘राहुलजी के सवाल का संदीप जी जवाब देंगे। संदीप पात्र जी देंगे न, वो पार्टी की ओर से ही देंगे, आप क्यों चिंता करती हैं। इतना सुनते ही प्रेस कांफ्रेंस में ठहाके सुनाई देने लगे। हालांकि, इन ठहाकों की गूंज ज्यादा नहीं थी, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी मजाक उड़ा। लेकिन ये वाकई संबित पात्रा के लिए काफी एम्बैरेसमेंट वाली बात है कि उनके अध्यक्ष को उनका ही नाम याद नहीं है जबकि संबित लगातार बीजेपी को डिफेंड करते रहते हैं।

एक तरफ जहां मौसमी सिंह को अपने इस सवाल के लिए सराहना मिली, वहीं उन्हें निशाना भी बनाया गया। हर बार की तरह कुछ यूजर्स ने तो मर्यादाओं की सीमा ही पार कर दी। उन्होंने मौसमी को व्यक्तिगत तौर पर निशाना बनाया और उनके लिए अपशब्द भी कहे। मौसमी ने इसके जवाब में एक ट्वीट के स्नैपशॉट के साथ लिखा, ‘मुझे बस अपना काम करने के लिए इतनी प्रशंसा मिल रही है, मैं आगे भी ऐसा ही करती रहूंगी...इतनी प्रशंसा मत कीजिए।‘

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स अमित शाह मौसमी सिंह
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

16 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago