होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जश्न में सराबोर हुई मीडिया-एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, शामिल हुए ये दिग्गज
जश्न में सराबोर हुई मीडिया-एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, शामिल हुए ये दिग्गज
सफलता का जश्न मनाने के लिए मुंबई में गुरुवार को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गजों का...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सफलता का जश्न मनाने के लिए मुंबई में गुरुवार को मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दिग्गजों का जमावड़ा हुआ। दरअसल, श्रीनिवासन के. स्वामी को ‘इंटरनेशनल ऐडवर्टाइजिंग एसोसिएशन’ (IAA) के चेयरमैन और वर्ल्ड प्रेजिडेंट की कमान मिलने के साथ ही पुनीत गोयनका को IAA के इंडिया चैप्टर का प्रेजिडेंट चुने जाने और राजनायक को IAA का ‘चैंपियन अवॉर्ड’ मिलने के साथ ही जनक सारदा को ‘यंग लीडर अवॉर्ड’ मिला है। इनके सम्मान में ही मुंबई के वोडेहाउस जिमखाना में एक पार्टी का आयोजन किया गया था। IAA के इंडिया चैप्टर के निवर्तमान प्रेजिडेंट रमेश नारायण ने यह पार्टी दी थी।
रमेश नारायण के अनुसार चारों दिग्गजों को यह उपलब्धि मिलने पर उनके सम्मान में इस पार्टी का आयोजन किया गया था। आरके स्वामी हंसा समूह के चेयरमैन श्रीनिवासन स्वामीने कहा कि हम दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय कराएंगे। हालांकि यह काम थोड़ा मुश्किल होगा और बिना आपके सहयोग के यह पूरा नहीं हो सकता है।
'जी ऐंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ (ZEEL) के एमडी और सीईओ पुनीत गोयनका का कहना था, ‘मुझे विश्वास है कि आप लोगों के सहयोग से मैं अपनी नई भूमिका से न्याय कर पाऊंगा।‘
‘वायकॉम18’ (Viacom18) के सीओओ और IAA इंडिया चैप्टर के पूर्व प्रेजिडेंट राज नायक ने कहा कि आप लोगों ने मुझे इतना सम्मान दिया है। इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं। ‘देशदूत ग्रुप ऑफ पब्लिकेशंस’ के जाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर जनक सारदा ने भी लोगों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौके पर सैम बलसारा (Madison World), पीयूष पांडेय (Ogilvy), ब्रह्म वासुदेव (Hawkins), पुनीत मिश्रा (ZEEL), नंदिनी ( Lodestar UM), गायत्री यादव (Star India), मेघा टाटा (BTVI), आई वेंकट (Eenadu), यादवेंद्र गुलेरिया (Honda), संदीप शर्मा (RK Swamy Media Group) अंबी परमेश्वरम ( Brandbuilding.com)और कौशिक रॉय (Reliance) आदि शामिल थे।पीयूष पांडेय (Ogilvy), राज नायक (Viacom18) और पुनीत गोयनका (ZEEL)
वाईएस गुलेरिया (Honda Motorcycle & Scooter India Pvt Ltd) और आई. वेंकट (Eenadu)
सुनीता बांगड़ (formerly with Idea), मेघा टाटा (BTVI) और नंदिनी (Lodestar UM)
पिता ब्रह्म वासुदेव (Hawkins Cookers Ltd) के साथ गायत्री यादव
यहां देखें जश्न का विडियो-
टैग्स