होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया टीवी डिजिटल से प्रत्युष रंजन का इस्तीफा, अब यहां बने सीनियर एडिटर

इंडिया टीवी डिजिटल से प्रत्युष रंजन का इस्तीफा, अब यहां बने सीनियर एडिटर

इंडिया टीवी से आ रही जानाकारी के मुताबिक इंडिया टीवी डिजिटल के एडिटर (न्यूज) प्रत्युष रंजन ने ...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।
इंडिया टीवी से आ रही जानाकारी के मुताबिक इंडिया टीवी डिजिटल के एडिटर (न्यूज) प्रत्युष रंजन ने संस्थान को बाय-बाय बोल दिया है। उन्होंने इंडिया टीवी डिजिटल में करीब डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दीं। उनके नेतृत्व में इंडिया टीवी डिजिटल के न्यूज और वीडियो सेक्शंस ने पिछले एक साल में 100 प्रतिशत से ऊपर की ऑर्गैनिक ग्रोथ हासिल की। प्रत्युष को इंग्लिश डेस्क (न्यूज) के साथ जून 2018 में हिंदी डेस्क (न्यूज) की भी जिम्मेदारी दी गई थी। तभी से वह दोनों भाषाओं की वेबसाइट्स का नेतृत्व कर रहे थे।

प्रत्युष को डिजिटल मीडिया (इंग्लिश) में 15 सालों का अनुभव है। उन्होंने 2004 में अपने करियर की शुरुआत UNI और उसके बाद ETV से की थी। ETV में एक साल तक सेवाएं देने के बाद वह 2005 में डिजिटल मीडिया से जुड़ गए। इसके बाद उन्होंने इंस्टाब्लॉग्स, इंडिया टुडे, दैनिक भाष्कर, हिंदुस्तान टाइम्स, न्यूज नेशन जैसे अग्रणी मीडिया संस्थानों में अलग-अलग समय में काम करते हुए जुलाई 2017 में इंडिया टीवी डिजिटल में एडिटर (न्यूज) की जिम्मेदारी संभाली। 

अपने करियर में प्रत्युष ने सबसे लंबा कार्यकाल न्यूज एडिटर के तौर पर हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल में बिताया। यहां उन्होंने 5 सालों तक न्यूज डेस्क पर विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं जिनमें कई सारे स्पेशल प्रॉजेक्ट्स शामिल थे। 

प्रत्युष गूगल द्वारा सर्टिफाइड फैक्ट-चेक ट्रेनर भी बने हैं। पिछले साल गूगल ने पूरे भारत से विभिन्न भाषाओं के करीब 40-50 पत्रकारों को उनकी मेरिट के आधार पर फेक न्यूज और फर्जी सूचनाओं के खिलाफ मुहिम के लिए चुना था, जिनमें से एक प्रत्युष भी थे। उनसे फैक्ट चेक की ट्रेनिंग के लिए ट्विटर हैंडल @pratyush_ranjan पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रत्युष ने अपनी नई पारी देश के बड़े मीडिया समूह दैनिक जागरण के डिजिटल वेंचर के साथ शुरू की है। उन्होने यहां बतौर सीनियर एडिटर जॉइन किया है। 

प्रत्युष को नई पारी के लिए समाचार4मीडिया की ओर से शुभकामनाएं... 
 
टैग्स इंडिया टीवी प्रत्युष रंजन
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

18 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

19 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 day ago

बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

19 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

18 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है